29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aircraft Crashed: कासगंज में एयरक्राफ्ट क्रैश, महिला पायलट गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश के कासगंज में बड़ा हादसा हुआ है। कासगंज के पुलिस लाइन इलाके में एक एयरक्राफ्ट क्रैश (Aircraft Crashed) हो गया है।
2 min read
Google source verification
Trainee aircraft crashes in Kasganj

कासगंज में एयरक्राफ्ट क्रैश (फोटो-पत्रिका)

कासगंज में पुलिस लाइन के पीछे हाइवे के पास एक एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ है। हादसे का शिकार हुआ विमान ट्रेनी एयरक्राफ्ट बताया जा रहा है। इस एयरक्राफ्ट को एक महिला ट्रेनी पायलट उड़ा रही थी। हादसे में दुर्घटना में विमान उड़ा रही महिला ट्रेनी पायलट घायल हुई है।

घायल पायलट को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों द्वारा हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। अलीगढ़ एयरपोर्ट प्रबंधन और संबंधित अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

तकनीकी कारणों से हुआ हादसा

कासगंज में तकनीकी कारणों से विमान हादसा हुआ है। दरअसल, अलीगढ़ की धनीपुर हवाई पट्टी से ट्रेनी एयरक्राफ्ट ने उड़ान भरी थी। उड़ाने भरने के बाद कासगंज पुलिस लाइन के पीछे तकनीकी खराबी आने के बाद ट्रेनी एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
विमान उड़ा रही 27 वर्षीय प्रशिक्षु महिला पायलट कायनात पुत्री कादर खान, निवासी मुंबई, गंभीर रूप से घायल हुई है। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से कायनात को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, गंभीर घायल होने की वजह से डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

बिजली के तारों से टकराया विमान

कासगंज में हादसे का शिकार हुआ ट्रेनी विमान अलीगढ़ में चेतक एविएशन कंपनी का था। चेतक एविएशन कंपनी को DGCA से फ्लाइंग ट्रेनिंग अकादमी की मान्यता प्राप्त है। यहां पायलटों को ट्रेनिंग देने के लिए Cessna 172 और Cessna 152 जैसे विमान इस्तेमाल होते हैं।

चेतक फ्लाइंग ट्रेनिंग अकादमी में मुंबई की रहने वाली कायनात ट्रेनिंग ले रही थीं। इसी अकादमी से ट्रेनी एयरक्राफ्ट ने उड़ान भरी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विमान आसमान में मंडरा रहा था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और फिर बिजली के तारों से टकराकर बरेली-मथुरा हाईवे किनारे गिर गया।