7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kasganj Canal Accident: कासगंज में हजारा नहर में नहाने गए 3 सगे भाई डूबे, तीनों का शव बरामद

Kasganj Canal Accident: कासगंज में हजारा नहर में बड़ा हादसा हो गया। नहर में नहाते समय हाथरस से आए 3 सगे भाई डूब गए। तीनों के शवों को बरामद हो गए हैं।

2 min read
Google source verification
कासगंज की हजारा नहर, फोटो सोर्स- पत्रिका

हजारा नहर में डूबकर 3 सगे भाइयों की मौत (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Hazara Canal Acciden: कासगंज में हजारा नहर में नहाने गए 4 युवकों में से 3 की गहरे पानी में डूबकर मौत हो गई। पानी में डूबकर जान गंवाने वाले तीनों युवक सगे भाई हैं। नहर से तीनों शव बरामद कर लिए गए हैं। हजारा नहर में बीते दिन शाम के समय 4 लोग नहाने गए थे। नहाते समय चारों लोग गहरे पानी में डूबने लगे। इस दौरान एक युवक किसी तरह बाहर आ गया, जबकि 3 गहरे पानी में समा गए। सूचना पाकर मौके पर गोताखोरों की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। रात भर चले सर्च अभियान के बाद आज गोताखोरों की टीम ने तीनों भाइयों के शवों को बरामद कर लिया है। यह घटना कासगंज कोतवाली क्षेत्र की है।

हाथरस से नहर नहाने के लिए आए थे 4 युवक

उत्तर प्रदेश के कासगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित हजारा नहर बहती है। शनिवार की दोपहर के बाद दो बाइक से 4 युवक हाथरस जिले से नहर में नहाने के लिए आए थे। इनमें से 3 सगे भाई नहर में डूब गए, जबकि एक तैरकर बाहर निकल आया। उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। तीन लोगों के डूबने की खबर मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप गया। मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ गोताखोरों और पीएसी की फ्लड यूनिट को भी लगाया गया।

डूबने वालों के नाम इस प्रकार

डूबने वालों में डालचंद के तीन पुत्र छोटू, अजय और जयप्रकाश शामिल है। डालचंद की पहले ही मौत हो चुकी है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नदरई स्थित हजारा नहर में बड़ी संख्या में लोक पिकनिक मनाने के लिए आते हैं। इसमें दूसरे जिले के भी लोग शामिल हैं। हाथरस से दो बाइक पर बैठकर चार लोग नहर नहाने के लिए आए थे। जिसमें तीन नहर में डूब गए। इस मामले में पड़ोसी जनपदों से भी संपर्क किया गया है।‌ अभी-अभी कासगंज पुलिस ने बताया कि तीनों के शवों को बरामद कर लिए गए हैं। जिन्हें कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ‌