
protest churu collectorate
गांव सिरसला में शराबबंदी की मांग को लेकर जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपने आई महिलाओं ने बताया कि गांव में बिक रही शराब गृह क्लेश का मुख्य कारण बन गया है। इसलिए गांव में शराबबंदी आवश्यक हो गया है।
ज्ञापन में बताया कि गांव के दोनों हाइवे पर स्थित तीन होटले शराबस्थली बन गए है। गांव में आए दिन शराब पीकर गृह क्लेश होता है। पुरुष शराब पीकर महिलाओं व बच्चों से मारपीटकरते है। महिलाओं ने मंगलवार को बैठक कर गांव में शराबबंदी का संकल्प लिया की गांव के अंदर व बाहर कहीं भी शराब नहीं बिकने देंगे और न हीं किसी को शराब पीने देंगे। गांव में स्थित शराब ठेकों को तुरंत बंद किया जाए अन्यथा गांव में कोईभी अनहोनी हो सकती है। जिसका जिम्मेदार प्रशासन होगा।
ज्ञापन सौंपने वालों में राजू देवी, कलावती, धनी देवी, सीमा, बिमला, नाथी, मनभरी, संतोष, भंवरी, सुमन, रेखा, निर्मला, सुमन, सुनीता, मुकेश, नीमाव किरण, सुमन कंवर, रेखा, रामकोरी, कमला व मंजू आदि मौजूद थी।
नीमा में शराब पीने पर लगेगा जुर्माना
सादुलपुर. नीमा गांव में लोगों ने बुधवार को बैठक कर शराब बंदी का निर्णय लिया।सरपंच शेरसिंह एवं एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर गांव में अवैध शराब बिक्री वालों के खिलाफ कार्रवाई करने एवं सहयोग की मांग की। साजिद खान ने बताया कि बैठक में शेरसिंह, सुरेन्द्रसिंह, ओमप्रकाश, आजाद, कुलदीप, रतनसिंह, महेन्द्रसिंह, बंशीराम, रमेश कुमार, ओमप्रकाश आदि ने निर्णय कर शराब पीने एवं बेचने पर पाबंदी लगाई है।
ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत के बाद यदि कोई व्यक्ति शराब बेचते पकड़ा गया तो पंचायत 5100 रुपए जुर्माना वसूल करेगी। पहली बार शराब पीते पकड़ा गया तो 1100 रुपए एवं दूसरी बार 2100 रुपए जुर्माना वसूल किया जाएगा तथा तीसरी बार शराब पीते पकड़ा गया तो मामला दर्ज करवाया जाएगा। यह भी बताया कि गांव में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है।
तारानगर. सात्यूं गांव के लोगों ने बुधवार को गांव में शराबबंदी जागरुकता रैली निकालकर गांव में शराबबंदी लागू करने का संदेश दिया। रैली में शामिल लोगों ने हम सब का यही नारा, शराब मुक्त हो गांव हमारा जैसे नारे लगाकर आमजन से शराब नहीं पीने का आह्वान किया। रैली में अमीचंद शर्मा, उदादास स्वामी, जयसिंह कस्वा, रामप्रताप स्वामी, उम्मेद राठौड़, रमेश कस्वा, अमित दाधीच, महासिंह, सुभाष स्वामी, हरिराम, केशरीसिंह सिहाग व पालाराम सहित अन्य महिला-पुरुषों व युवाओं ने भाग लिया। गौरतलब है कि इससे पहले 23 अप्रेल को लोगों ने सभा कर गांव में शराबबंदी का निर्णय लेकर शराब ठेके को हटाकर पूर्णतया शराबबंदी लागू कराने के लिए मार्ग जाम कर कई घंटों तक प्रदर्शन किया था।
सरदारशहर. गांव बायला में शराबबंदी की मांग को लेकर लोगों की ओर से शुरू किया गया धरना बुधवार को आठवें दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे लोगों ने प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारे लगाकर आक्रोश जताया।लोगों ने चेतावनी दी कि शीघ्र ही मांग पर विचार नहीं किया गया बड़ा आंदोलन किया जाएगा। धरने पर वेदप्रकाश, ओंकारलाल, शंकरलाल, बदरूराम कड़ेला, कालूराम कालवा, ताराचंद पारीक, लालचंद नायक, भंवरलाल पडि़हार, फूलसिंह व ओम प्रकाश पारीक आदि बैठे।
शराब की दुकान हटवाने की मांग
राजलदेसर. गांव परसनेऊ में बुधवार सुबह लोग पंजीकृत शराब की दुकान के आगे एकत्रित हो गए। करीब दो घंटे तक शराब की दुकान नहीं खोलने दी तथाप्रदर्शन किया। सरपंच प्रकाश मेघवाल की अध्यक्षता व शिवलाल सांसी के नेतृत्व में पंचायत भवन में बैठक की। हस्ताक्षरयुक्त एक ज्ञापन जिला आबकारी अधिकारी को प्रेषित कर उक्त शराब की दुकान हटवाने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि सात दिवस में उक्त शराब की दुकान अन्यत्र स्थानान्तरित नहीं की गई तो आंदोलन करेंगे। सरदारमल मेघवाल, पंच अरुण, बाबूलाल, रामेश्वरलाल नायक, देदाराम, भंवरीदेवी, राधादेवी, रूकमणी, चन्दादेवी, कमलादेवी आदि मौजूद थे।
Published on:
27 Apr 2017 11:51 am
बड़ी खबरें
View Allजालौन
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
