2 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जालौन में विस्फोटक पदार्थ बरामद, तीन को किया गया गिरफ्तार

Explosives Recovered: जालौन पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है। इसके साथ ही दीवार पटाखा बने और अधबने बरामद किए गए हैं। मौके से तीन को गिरफ्तार किया गया है।
2 min read
Google source verification
पुलिस की गिरफ्त में अभियुक्त, फोटो सोर्स- X जालौन पुलिस

पुलिस की गिरफ्त में अभियुक्त, फोटो सोर्स- X जालौन पुलिस

Explosives Recovered in Jalaun: जालौन में पुलिस ने अवैध विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है जो पटाखा निर्माण सामग्री में इस्तेमाल किया जाना था। इस मौके पर पटाखा बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले अन्य पदार्थों को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। मौके से तीन को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मुर्गी फार्म के पास बनी कोठरी में विस्फोटक पदार्थ के साथ पटाखा में इस्तेमाल होने वाले अन्य सामग्री स्टोर किया गया था। जहां से बने अधबने पटाखे भी बनावट किए गए हैं। मौके से 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। मामला रामपुर थानाक्षेत्र का है।

संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान खुलासा

उत्तर प्रदेश के रामपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत टीहर गांव के पास पुलिस संदीप वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पटाखा निर्माण की जानकारी मिली। पुलिस ने मुर्गी फार्म के पास बनी कोठरी में छापा मारा। जहां से भारी मात्रा में पटाखा निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री और विस्फोटक बरामद किया। जिसमें अधबने और बने हुए देसी दीवार पटाखा शामिल है। एक बोरी में दीवार पटाखे में उपयोग किए जाने वाले बजरी (पत्थर) को भी बरामद किया गया है। रामपुरा थाना पुलिस ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ धारा 5/9ख विस्फोटक अधिनियम 1984 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।‌

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में 35 वर्षीय राहुल कुमार पुत्र मेवा लाल, 20 वर्षीय हरेंद्र सिंह पुत्र मानसिंह और 50 वर्षीय कैलाश पुत्र वृंदावन शामिल है। सभी रामपुर थाना क्षेत्र के टीहर गांव के निवासी है। पुलिस पूछताछ कर रही है। ‌

बरामद की गई सामग्री

छापा मारने के दौरान रामपुर थाना पुलिस ने 8 किलो 170 ग्राम पीला पाउडर विस्फोटक, 2 किलो 730 ग्राम सफेद पाउडर विस्फोटक, एक झोला रंगीन अवरी पेपर (कागज), 10 गोला धागा, एक झोला कपड़े की कतरन, एक पैकेट पतंग कागज, एक झोला देसी दीवार पटाखा अधबने, दो प्लास्टिक की डलिया, ढाई बोरे जूट देसी दीवार पटाखा, एक छोटी प्लास्टिक बोरी में बजरी या पत्थर बरामद किया गया है। बजरी का उपयोग दीवार पटाखे में किया जाता था। बरामद करने वाली टीम में रामपुर थानाध्यक्ष और उनकी टीम शामिल है।

बड़ी खबरें

View All

जालौन

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग