UP CM Face 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में जालौन पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आगामी चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चल रही अटकलों पर बड़ा बयान दिया। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि 2027 के चुनाव में यूपी में बीजेपी का सीएम चेहरा कौन होगा, तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा 'कमल का फूल' होगा।