विविध भारत

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से ज्यादा अमीर है उनका ढाई साल का पोता

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जनता के सामने रखा अपनी संपत्ति का ब्यौरा।

2 min read
cm chandrababu naidu

आंध्रप्रदेश के ढाई साल के देवांश के पास कुल संपत्ति 11.54 करोड़ रुपए है। जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की कुल संपत्ति केवल 2.5 करोड़ ही है। चौकिए नहीं, देवांश चंद्रबाबू नायडू के पोते हैं। हैरानी की बात ये है कि संपत्ति के मामले में पोता अपने मुख्यमंत्री दादा से कहीं आगे है। साल 2016 में देवांश की कुल संपत्ति 9.17 करोड़ रुपए थी।

नायडू परिवार ने लगातार सातवीं बार अपने परिवार की संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक किया है। ब्यौरे के अनुसार- देवांश के नाम हैदराबाद के जुबली हिल्स में शानदार घर तथा बैंक में फिक्स्ड डिपोजिट भी है।
चंद्रबाबू नायडू के बेटे और आंध्र प्रदेश सरकार में मंत्री लोकेश नायडू ने इस बात की पुष्टी करते हुए कहा कि संपत्ति का ये ब्यौरा मौजूदा मार्केट वैल्यू के आधार पर है। इसी लिए ये हर साल बदलता रहता है। उन्होंने कहा कि उनका परिवार नियमित तौर पर हर साल अपनी संपत्ति का ब्यौरा जनता के सामने रखता है। वाइएसआइर कांग्रेस के चीफ जगमोहन रेड्डी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें भी हमारी तरह अपनी संपत्ति का ब्यौरा जनता के सामने रखना चाहिए। पता नहीं वे ऐसा क्यों नहीं करते?

ये भी पढ़ें

तीन दिवसीय UAE दौरे पर चंद्रबाबू नायडू, प्रदेश में इनवेस्टमेंट को बढ़ावा देने के लिए करेंगे विदेशी कंपनियों से मंत्रणा

लोकेश ने कहा कि नायडू परिवार का अपना कारोबार है और उनकी मां भुवनेश्वरी देवी तथा पत्नी सारा कारोबार देखती हैं। मुख्य रूप से उनका कारोबार हेरिटेज फूड्स से संबंधित है और इससे अच्छी आमदनी हो रही है।
लोकेश ने कहा कि दिवंगत मुख्यमंत्री वाइएस राजशेखर रेड्डी ने हमारी कंपनी पर 17 मुकदमे दर्ज करा रखे थे। लेकिन किसी में भी हमें दोषी सिद्ध नहीं कर पाए। अदालत ने हमें सभी केसों में क्लीन चिट दी है।

अपने पिता की संपत्ति का ब्याैरा देते हुए उन्होंने बताया कि उनके पास 8.17 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है, जिसमें से उन पर 5.64 करोड़ रुपए की देनदारी है। इसलिए देनदारी के बाद उनके पास जो संपत्ति बचती है वो 2.53 करोड़ है, जिसमें 1993 में खरीदी हुई एक एम्बेसेडर कार भी शामिल है। उसकी मौजूदा कीमत 1.52 लाख रुपए है। अपनी मां की संपत्ति का ब्यौरा देते हुए उन्होंने बताया कि उनके पास 46.31 करोड़ रुपए की संपत्ति है जबकि 20.90 रुपए की देनदारी है। अपनी संपत्ति के बारे में उन्होंने बताया कि उनके पास कुल 15.21 करोड़ रुपए की संपत्ति है, जिनमें से 11.17 करोड़ रुपए की देनदारी है।

ये भी पढ़ें

CM चंद्रबाबू बोले, रोबोट्स पर निर्भरता कम करने के लिए ज्यादा बच्चे पैदा करें लोग
Published on:
09 Dec 2017 08:19 pm
Also Read
View All