20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीन दिवसीय UAE दौरे पर चंद्रबाबू नायडू, प्रदेश में इनवेस्टमेंट को बढ़ावा देने के लिए करेंगे विदेशी कंपनियों से मंत्रणा

इससे पहले चंद्रबाबू नायडू ने अपने अमरीकी दौरे के दौरान भारत और अमरीका के बीच कृषि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सहयोग की बात कही थी।

2 min read
Google source verification
Chandrababu Naidu

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू तीन दिवसीय दौरे पर यूएई जा रहे हैं। दुबई से शुरू होने वाले अपने दौरे में चंद्रबाबू वहां के प्रतिष्ठित उद्योग वर्ग से मुलाकात करेंगे। चंद्रबाबू नायडू ने एक ट्वीट के माध्यम से बताया कि उनके इस यूएई दौरे का मकसद प्रदेश में नए अवसरों को पैदा करना है। इस दौरान आंध्र प्रदेश की सीएम वहां के उद्योगपतियों को प्रदेश में इंवेस्ट करना का न्यौता भी देंगे। इससे पहले चंद्रबाबू नायडू ने अपने अमरीकी दौरे के दौरान भारत और अमरीका के बीच कृषि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सहयोग की बात कही थी। वहां चंद्रबाबू नायडू ने कहा था कि भारत और अमरीका के बीच कृषि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सहयोग से कृषि उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिलेगी और इससे दोनों देशों को लाभ मिलेगा। दरअसल, अमरीका-भारत रणनीतिक साझेदारी फोरम (यूएसआईएसपीएफ) की ओर से आयोवा युनिवर्सिटी के साथ विश्व खाद्य पुरस्कार कार्यक्रम के तहत कृषि पर विशेष सत्र का आयोजन किया था। जिसमें हिस्सा लेने नायडू अमरीका गए थे।

कृषि उत्पादकता में बढ़ावा

इस दौरान चंद्रबाबू ने कहा था कि भारत और अमरीका के बीच कृषि सहयोग बढ़ने और दोनों देशों को उन नवोन्मेषी विचारों और तकनीकी जानकारियों का आदान-प्रदान करने से कृषि उत्पादकता बढ़ेगी और इसके परिणाम दोनों देशों के लिए काफी अच्छे होंगे। बता दें कि इस बैठक का उद्देश्य उन विषयों पर चर्चा करना था जिनके तहत अमरीकी औद्योगिक जगत आंध्र प्रदेश सरकार के किसानों के लिए कृषि सेवाएं और नई तकनीक मुहैया कराने के लिए राज्य सरकार के साथ काम कर पाए। बैठक में भारत सरकार के एक प्रतिनिधि मंडल सहित जेडी फाइनेंशियल, पेप्सीको, अमेरिका के कृषि विभाग, यूएस इंडिया फाउंडेशन, ग्रेनप्रो, पायनियर और ग्लोबल फूड बैंकिंग नेटवर्क के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में चर्चा भारत-अमेरिका निवेश और व्यापार के अवसरों पर केंद्रित रही। दुबई से शुरू होने वाले अपने दौरे में चंद्रबाबू वहां के प्रतिष्ठित उद्योग वर्ग से मुलाकात करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग