विविध भारत

शपथ समारोह: केजरीवाल ने गाना गाकर बताया दिल्ली की कामयाबी का मंत्र

हम होंगे कामयाब We Shall Overcome का हिंदी रूपांतरण है। इसका हिंदी अनुवाद गिरिजा कुमार माथुर ने किया है।

less than 1 minute read
Arvind Kejriwal

नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) ने आज रामलीला मैदान ( Ramlila Maidan ) में लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडल के छह मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई। पिछले सप्ताह संपन्न हुये दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप ने शानदार जीत दर्ज की थी।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अरविंद केजरीवाल एकदम अलग अंदाज में नज़र आए। कार्यक्रम के अंत में केजरीवाल ने वहां मौजूद लोगों के साथ हम होंगे कामयाब गाना भी गाया। हम होंगे कामयाब We Shall Overcome का हिंदी रूपांतरण है। हम होंगे कामयाब का हिंदी अनुवाद गिरिजा कुमार माथुर ने किया है।

यह एक प्रतिरोध गीत है, यह गीत बीसवीं सदी में नागरिक अधिकार आंदोलन का प्रधान स्वर बना था। इस गीत को आमतौर पर "I'll Overcome Some Day" ("आई विल ओवरकम सम डे") से काव्यावतरित माना जाता है, जो चार्ल्स अल्बर्ट टिंडले द्वारा गाया गया था और जिसे 1900 में पहली बार प्रकाशित किया गया था।

शपथ लेने के बाद अरविंद केजरीवाल ने इस जीत को सब की जीत बताया। केजरीवाल ने पीएम मोदी से दिल्ली के विकास के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के विकास के लिए राजनीति करने की बात कहा। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधासभा में पार्टी के 62 विधायक जीते हैं।

मनीष सिसोदिया और अन्य मंत्रियों गोपाल राय, सत्येन्द्र जैन, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेन्द्र पाल गौतम ने भी केजरीवाल के साथ नवगठित सरकार के मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में आप के हजारों समर्थक सुबह दस बजे से ही पहुंच गये थे।

Published on:
16 Feb 2020 01:13 pm
Also Read
View All
Couple died in road accident: बुलडोजर की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, गर्भवती थी नवविवाहिता, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

Action in Jhumka cruise: झुमका क्रूज में शराबखोरी पर बड़ा एक्शन, बंद कराया संचालन, टेंडर निरस्त करने का अल्टीमेटम

Sushasan Tihar: Video: सरगुजा के बतौली में उतरा सीएम का हेलीकॉप्टर, जन चौपाल में सुनीं लोगों की समस्याएं, कही ये बातें…

Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें