scriptकेजरीवाल अपने 6 मंत्रियों के साथ लेंगे शपथ, जानिए समारोह में और क्या रहेगा खास.. | Arvind Kejriwal to take Oath as delhi CM today | Patrika News
विविध भारत

केजरीवाल अपने 6 मंत्रियों के साथ लेंगे शपथ, जानिए समारोह में और क्या रहेगा खास..

अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) ने ट्वीट किया कि आज तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लूंगा। अपने बेटे को आशीर्वाद देने रामलीला मैदान ( Ramlila Maidan ) जरूर आइएगा।

Feb 16, 2020 / 10:53 am

Piyush Jayjan

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल अपनी पूरी कैबिनेट के साथ आज तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। अरविंद केजरीवाल ने अपने इस बार के शपथ ग्रहण समारोह में किसी भी राज्य के मख्यमंत्री और दूसरी पार्टी के नेताओं को आमंत्रित नहीं किया है।

इसके बजाय दिल्ली के निर्माता के नाम से कई वर्गों के 50 मेहमानों को आमंत्रित किया है। केजरीवाल अपने 6 मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे। अरविंद केजरीवाल ने शनिवार रात अपने सभी मंत्रियों के साथ डिनर पर खास चर्चा की। जिसमें अगले तीन महीने में सरकार की प्राथमिकताओं पर ख़ास तौर पर बात हुई।

आज केजरीवाल तीसरी बार लेंगे CM पद की शपथ, रामलीला मैदान में दिल्ली की जनता होगी मेहमान

शपथ ग्रहण समारोह में डॉक्टर, टीचर्स, बाइक एंबुलेंस राइडर्स, सफाई कर्मचारी, कंस्ट्रक्शन वर्कर्स, बस मार्शल, ऑटो ड्राइवर आदि शामिल रहेंगे। इस समारोह में दिल्ली के निर्माता के नाम से मंच बनाया गया है। इस मंच पर दिल्ली को बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले अलग-अलग तबकों के 50 लोग मौजूद रहेंगे।

शपथ समारोह की खास बातेंः

Home / Miscellenous India / केजरीवाल अपने 6 मंत्रियों के साथ लेंगे शपथ, जानिए समारोह में और क्या रहेगा खास..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो