विविध भारत

असम: डिब्रूगढ़ की नदी में लगी भीषण आग, धुंए के गुबार में समाया पूरा इलाका

उत्तर पूर्वी राज्य असम से चौंकाने वाली खबर यहां डिब्रूगढ़ की एक नदी में आग लग गई है वजह तेल पाइप लाइन का फटना माना जा रहा

2 min read
डिब्रूगढ़ की नदी में लगी भीषण आग

नई दिल्ली। देश के उत्तर पूर्वी राज्य असम ( Assam ) से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां डिब्रूगढ़ ( Dibrugarh ) की एक नदी में आग लग गई है।

जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह तेल पाइप लाइन का फटना माना जा रहा है।

दरअसल, पाइप लाइन फटने की वजह से पूरा तेज पानी की सतह पर फैल गया, जिससे उसमे आग लग गई।

थोड़ी ही देर में आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और पानी से ऊंची-ऊंची आग की लपटें उठने लगी। वहीं पानी से धुएं का गुबार और आग लपटें उठती देख पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

आसपास का पूरा इलाका धुएं से काला पड़ गया।

आपको बता दें कि ऑयल इंडिया लिमिटेड ( Oil India Limited ) की पाइप लाइन इस नदी से होकर गुजरती है। जानकारी के अनुसार यह आग तीन दिन से आग लगी हुई है।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो आग की घटना की जानकारी उस समय लगी जब कुछ स्थानीय ग्रामीणों ने नदी से धुआं उठते देखा।

ग्रामीणों ने बताया कि यह आग पिछले तीन दिनों से लगी हुई है।

जब आग नहीं बुझी तो लोगों की इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग को दी, लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।

ये भी पढ़ें

बोड़ो समझौते के बाद क्षेत्र में गरमाई राजनीति, माहौल बिगड़ने की आशंका
Updated on:
03 Feb 2020 10:44 am
Published on:
03 Feb 2020 10:39 am
Also Read
View All
College Admission: सरगुजा संभाग के सबसे बड़े कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया 1 जून से, स्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्र कर सकते हैं आवेदन

Road Accident: नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक सवार पुत्र की मौत, मां गंभीर

Ambikapur Weather: नौतपा में प्री-मानसून का नजारा, झमाझम बारिश से अंबिकापुर हुआ कूल, 6 डिग्री लुढक़ा पारा

Naib Tehsildar Beaten Case: राजस्व अधिकारी रहे हड़ताल पर, कलेक्टर से भाजपा विधि प्रकोष्ठ बोला- यह गैर कानूनी, करें कठोर कारवाई

Meteorological: अंबिकापुर मौसम विज्ञान केंद्र में लगा ईआरएम सिस्टम, अब गामा रेडिएशन की रियल टाइम में होगी निगरानी, सीधे बार्क पहुंचेगा डेटा