विविध भारत

कोर्ट ने भारती और हर्ष को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

NCB ने दावा किया कि भारती और उनके पति ने गांजे की बात कबूल की है

less than 1 minute read
Nov 22, 2020
Bharti Singh, husband Harsh sent to 14-day judicial custody
Bharti Singh, husband Harsh sent to 14-day judicial custody

नई दिल्ली। मुंबई की एक अदालत ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबोचिया को 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दोनों अगले 14 दिन तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रविवार को कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को अदालत में पेश किया था, जिसके बाद कोर्ट ने दंपती को चार दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

बता दें भारती और हर्ष के घर से एनसीबी ने छापेमारी में गांजा बरामद किया था। NCB ने भारती के घर और ऑफिस में छापेमारी की थी। दोनों जगहों से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।इसके बाद लगभग 15 घंटों की कड़ी पूछताछ के बाद भारती के पति हर्ष लिम्बाचिया को रविवार सुबह गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तारी से पहले, कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया का मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया था।

Published on:
22 Nov 2020 03:10 pm