26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NCB मुंबई जोन के डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, भारती और हर्ष के खिलाफ चलेगा ड्रग्स सेवन का केस

भारती और हर्ष ने ड्रग्स सेवन की बात कबूल की। दोनों को मेडिकल टेस्ट के लिए अस्पताल लेकर पहुंची एनसीबी।
less than 1 minute read
Google source verification
sameer vankhede

भारती और हर्ष ने ड्रग्स सेवन की बात कबूल की।

नई दिल्ली। ड्रग्स खरीदने और उसका सेवन करने के आरोप में गिरफ्तार कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ( NCB) मुंबई जोन के डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि दोनों के खिलाफ एनसीबी ने दवाओं के सेवन का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल उनके खिलाफ इसी मामले में केस चलेगा। इस बीच एनसीबी की टीम कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को मेडिकल टेस्ट के लिए अस्पताल लेकर पहुंची है।

भारती और हर्ष की बढ़ी मुश्किलें

बता दें कि एक ड्रग पेडलर से मिली सूचना के आधार पर एनसीबी ने शुक्रवार को भारती सिंह और उनके पति को आवास पर छापेमारी की थी। उनके आवास और कार्यालय से एनसीबी रेड के दौरान ड्रग्स बरामद हुआ। इसके बाद एनसीबी दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए अपने दफ्तर ले आई। पूछताछ के बाद कल शाम को भारती और शनिवार सुबह में उनके पति हर्ष लिम्बाछिया को एनसीबी ने आगे की कार्रवाई के लिए गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल टेस्ट के बाद एनसीबी आज दोनोां को अदालत में पेश करेगी।