विविध भारत

Farmer Protest: भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष का बड़ा आरोप, कांग्रेस के खरीदे हुए संगठन कर रहे थे प्रदर्शन

Highlights राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह का कहना है कि कांग्रेस इनको फंडिंग कर रही थी। तीन दिन पहले भी उन्होंने कहा था कि राकेश टिकैत के पास पैसा है, वे कहीं भी आंदोलन करें।

less than 1 minute read
bhanu pratap
भानु प्रताप सिंह

नई दिल्ली। किसान आंदोलन (Farmer Protest) को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने बड़ा आरोप लगाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह का कहना है कि 26 जनवरी को हमें मालूम पड़ा था कि जितने भी संगठन सिंघु बॉर्डर, गाज़ीपुर बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे थे। ये सब कांग्रेस के खरीदे हुए और कांग्रेस के भेजे हुए संगठन थे। कांग्रेस इनको फंडिंग कर रही थी।

राकेश टिकैत के पास पैसा है, वे कहीं भी आंदोलन करें: भानु

राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने 3 दिन पहले राकेश टिकैत पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि राकेश टिकैत के पास पैसा है। उनका जहां मन है, वे वहां जाएं। वे लंदन जाए, अमरीका जाएं, जापान जाएं, चंद्रमा पर जाएं। मुझे इससे क्या लेना देना है। ये बयान भानु ने राकेश टिकैत द्वारा अलग-अलग जिलों में किसान पंचायतों में जाने पर दिया था।

उन्होंने कहा था कि किसानों की समस्याओं का जो समाधान होना था, मगर राकेश टिकैत राजनीतिक दलदल में फंस गया है। किसान नेता राजनीतिक पार्टियों के साथ मिलकर अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। यह किसान हित में नहीं है।

Published on:
15 Mar 2021 06:04 pm
Also Read
View All
Snake Bite Case: 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डसा, डॉक्टरों ने डेढ़ घंटे तक नहीं किया इलाज, हालत बिगड़ी तो कहा- यहां से ले जाओ

Ambikapur Car Accident Video: नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, उड़े परखच्चे, 1 युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Fertilizer scam in Koria: सोसायटी मैनेजर की एक और करतूत, 115 किसानों को कागजों में बांट दिया खाद, जबकि गोदाम था सील

MCB Hospital News: रेफर करने के 6 घंटे बाद आई एंबुलेंस, महिला की मौत, CMHO और सुप्रीटेंडेंट बोले- हमें तो पता ही नहीं है

Pre BEd Entrance Exam Rules: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 11 को, व्यापमं के हैं सख्त नियम, चप्पल में देनी होगी परीक्षा, ये चीजें बैन