विविध भारत

बिहार: शौचालय की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 3 मजदूरों की मौत, 1 अस्पताल में भर्ती

नवनिर्मित शौचालय की टंकी की सेंट्रिंग खोलने के लिए चार मजदूर टंकी के अंदर गए थे।
2 min read
murder
बिहार: शौचालय की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 3 मजदूरों की मौत, 1 अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। अभी कुछ ही दिनों पहले दिल्ली में सीवीर की सफाई के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। ऐसा ही मामला बिहार से सामने आया है। बिहार के सारण जिले में गुरुवार को एक निर्माणाधीन शौचालय की टंकी में दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, धनौती गांव के रहने वाले रंजीत साह के मकान में नवनिर्मित शौचालय की टंकी की सेंट्रिंग खोलने के लिए चार मजदूर टंकी के अंदर गए। मजदूरों को टंकी के भीतर सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद गांव के लोगों ने एक मजदूर को किसी तरह टंकी से बाहर निकाला गया लेकिन तीन मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई।

चार में से एक मजदूर की बची जान

पानापुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद सज्जाद ने बताया कि मृतकों की पहचान पिंकु कुमार साह, अमित पासवान और भोला यादव के रूप में की गई है। वहीं, चौथे मजदूर को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

सीवर की सफाई के दौरान एक सफाईकर्मी की हुई थी मौत

गौरतलब है कि अभी हाल ही में पश्चिमी दिल्ली के डाबड़ी में दिल्ली जल बोर्ड के एक सीवर की सफाई के दौरान 37 वर्षीय सफाईकर्मी अनिल की मौत हो गई। अनिल 20 फीट गहरे सीवर में उतरा था और जो रस्सी उसने बांधी थी वो कमजोर थी। सीवर में नीचे उतरने के दौरान रस्सी टूट गई और अनिल गहरे सीवर में गिर गया, जिसमें उसकी कमर की हड्डी टूट गई और दम घुटने से उसकी जान चली गई। बताया दें कि इस सीवर का घेरा केवल 70 सेंटीमीटर (करीब ढाई फीट) था। जब तक उसे बाहर निकाला जाता उसकी मौत हो चुकी थी।

Updated on:
27 Sept 2018 03:03 pm
Published on:
27 Sept 2018 03:03 pm
Also Read
View All