उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। प्रथम दृष्टया स्कूल प्रशासन की लापरवाही दिख रही है। इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने स्कूल में जमकर बवाल काटा। लोग दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, इस घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। वहीं, अधिकारियों को मृत छात्र के परिजनों को बिना किसी देरी के अनुदान देने का निर्देश दिया है।