(बेगूसराय): बेगूसराय व्यवहार न्यायालय में शूट आउट की किसी बड़ी घटना को पुलिस की सक्रियता से नाकाम कर दिया गया। पुलिस ने लोगों की मदद से तीन हथियारबंद अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक भागने में सफल रहा। एएसपी अमृतेश कुमार को सूचना मिली थी कि अदालत परिसर में चार हथियारबंद अपराधी किसी की हत्या करने वाले हैं। सूचना पाकर एएसपी ने एक टीम बनाकर छापेमारी करते हुए तीन हथियारबंद अपराधियों को अधिवक्ताओं और पैरवीकारों की मदद लेकर धर दबोचा, जबकि एक अपराधी बचकर भाग निकला। सभी अपराधी गुलशन गिरोह के सदस्य हैं। भाग निकला अपराधी खुद गुलशन कुमार बताया जा रहा है। अपराधियों के नाम विवेक कुमार, शुभम कुमार और बटोही हैं। इनके पास से पुलिस ने लोडेड पिस्तौल भी बरामद की है।