विविध भारत

Bird flu : पके चिकन और अंडे से डरने की जरूरत नहीं, केंद्र ने राज्यों से प्रतिबंध हटाने की अपील की

पके चिकन व अंडे पूरी तरह से सुरक्षित। प्रतिबंध से पोल्ट्री और मक्के के किसान प्रभावित।
less than 1 minute read
bird flu
केंद्र ने पोल्ट्री उत्पाद सुरक्षित होने का भरोसा दिया।

नई दिल्ली। देशभार में बर्ड फ्लू के कहर के बीच केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों से अनुरोध किया कि वे पोल्ट्री की बिक्री पर प्रतिबंध को हटा दें। साथ ही गैर संक्रमित क्षेत्रों, राज्यों में पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री की अनुमति दें। केंद्र सरकार ने एक सर्कुलर जारी कर बताया है कि अच्छी तरह से पकाए गए चिकन और अंडे को सुरक्षित होने का भरोसा भी दिया है।

मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि लोगों को बर्ड फ्लू को लेकर जारी अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। मंत्रालय ने कहा कि प्रतिबंध से पोल्ट्री और अंडा बाजारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। इससे पोल्ट्री और मक्के के किसान प्रभावित हुए हैं।

बर्ड फ्लू को लेकर एफएएचडी ने राज्य सरकारों से अपील की है कि वे पोल्ट्री और पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करें। गैर संक्रमित क्षेत्रों, राज्यों से पोल्ट्री और पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री की अनुमति दें। बता दें कि कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, केरल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा और गुजरात बर्डफ्लू की चपेट में है।

Updated on:
17 Jan 2021 08:44 am
Published on:
17 Jan 2021 08:39 am
Also Read
View All
Balrampur News: चनान नदी के जर्जर पुल पर जोखिम में जान, 2 फीट तक जमा पानी के बीच रेलिंग पर चढक़र स्कूली बच्चे हुए पार

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ महिला BDC ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, बोलीं- मुझे बदनाम कर रही, See Video

Ambikapur News: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा! पुलिया से 20 फीट नीचे गिरा श्रद्धालु, पत्थर से टकराकर मौत

Ambikapur Central Jail में बंद महिला बंदी की मौत, जेल अधीक्षक बोले- मृतका के 2 पते, लेकिन नहीं हो पा रहा संपर्क

Ambikapur News: मेडिकल कॉलेज अस्पताल से घर लौट रही 16 वर्षीय छात्रा की मौत, परिजन बोले- डॉक्टरों ने दी थी मौखिक छुट्टी