विविध भारत

CBI Vs CBI: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सीवीसी ने आलोक वर्मा से की पूछताछ

केन्द्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने गुरुवार को सीबीआई डायरेक्टर आलोक वर्मा से राजधानी दिल्ली में गुरुवार को पूछताछ की।

2 min read
Nov 08, 2018
CBI Vs CBI: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सीवीसी ने आलोक वर्मा से की पूछताछ

नई दिल्ली। सीबीआई और केंद्र सरकार के बीच मचे घमासान के बाद अब केन्द्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने गुरुवार को सीबीआई डायरेक्टर आलोक वर्मा से राजधानी दिल्ली में गुरुवार को पूछताछ की। हालांकि अभी तक यह बात सामने नहीं आ पाई है कि सीवीसी ने आलोक वर्मा से क्या पूछताछ की है और उन्होंने इस संबंध में क्या जवाब दिया है। बता दें कि सरकार और सीबीआई के बीच विवाद की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है।

आलोक वर्मा ने SC में दायर की थी याचिका

आपको बता दें कि दरअसल सीबीआई के दो बड़े अधिकारियों (आलोक वर्मा और राकेश अस्थाना) ने एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के बड़े आरोप लगाए थे। इसके बाद दोनों के बीच विवाद काफी बढ़ गया। केंद्र सरकार ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों अधिकारियों को लंबी छुट्टी पर भेज दिया और नागेश्वर राव को अंतरिम निदेशक बना दिया। इसके बाद आलोक वर्मा ने छुट्टी पर भेजे जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। इस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सरकार को आदेश दिया कि सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में दो हफ्ते के अंदर जांच पूरी करें और कोर्ट में रिपोर्ट जमा करें। साथ हीं यह भी कहा कि नागेश्वर राव कोई भी नीतिगत फैसला नहीं ले पाएंगे। अब इसी कड़ी में सीवीसी ने आलोक वर्मा से पूछताछ की है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि बहुत दिनों से सीबीआई के अंदर दो वरिष्ठ अधिकारियों के बीच तनातनी चल रहा था। जहां एक और सीबीआई के निदेशक आलोक वर्मा ने दो नंबर के अधिकारी राकेश अस्थाना पर दो करोड़ रुपए के घुस लेने का आरोप लगाया तो वहीं राकेश अस्थाना ने भी आलोक वर्मा पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगा दिए। इसके बाद से दोनों के बीच तनातनी चलने लगी। इसको लेकर सरकार की भी किरकिरी होने लगी तो मोदी सरकार ने सीवीसी की अनुशंसा पर कार्रवाई करते हुए दोनों अधिकारियों को लंबी छुट्टी पर भेज दिया। इसको लेकर अब राजनीति भी गरमा गई है।

ये भी पढ़ें

डिबरीगढ़ में 29 अक्टूबर को मिला शव टाइगर था या तेंदुआ? क्राइम ब्रांच ने शुरू की जांच

Published on:
08 Nov 2018 05:14 pm
Also Read
View All
Bulldozer action: विधवा बहन के घर पर चला बूलडोजर, नाराज भाजपा मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- किसी ने सपोर्ट नहीं किया

Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें

CM in Kisan Sammelan: लुंड्रा में किसान सम्मेलन में शामिल हुए CM विष्णु देव, कहा- भाजपा सरकार ने की किसानों की चिंता, कांग्रेस पर कसा तंज

Expensive books in private schools: शहर के अधिकांश प्राइवेट स्कूल चला रहे महंगी किताबें, DEO की बैठक में हुई पुष्टि, दिए ये 5 निर्देश