विविध भारत

ओमान चांडी ने सीएम विजयन को लिखा खत, कहा-मंत्रियों की विदेश यात्रा टाल कर जुटाया जाए धन

कांग्रेस नेता ओमान चांडी सीएम विजयन को खत लिखा है। उन्होंने खत लिख कर कहा कि राज्य के मंत्रियों की प्रस्तावित विदेश यात्रा फिलहाल टाल देनी चाहिए।

2 min read
ओमान चांडी ने सीएम विजयन को लिखा खत, कहा-मंत्रियों की विदेश यात्रा टाल कर जुटाया जाए धन

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमान चांडी ने शनिवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन को पत्र लिखर कहा कि मंत्रियों की प्रस्तावित विदेश यात्रा फिलहाल टाल दी जाए। इससे केरल के लिए धन जुटाने में सहायता मिलेगी। साथी ही उन्होंने कहा कि मंत्री विदेश जाने की जगह बाढ़ प्रभावित राज्य में पुनर्वास कार्यक्रम की अगुआई करें। बता दें कि चांडी का यह खत उस समय आया है जब शुक्रवार को विजयन ने घोषणा करते हुए कहा था कि राज्य के मंत्री आर्थिक सहायता लेने के लिए 14 देशों के दौरों पर जाएंगे और उस धन का उपयोग राज्य की पुनस्थापना के लिए किया जाएगा।

बाढ़ से प्रभावित लोगों का पुनर्वास जल्द से जल्द पूरा करना चरूरी

चांडी ने कहा कि आज सबसे जरूरी काम बाढ़ से प्रभावित हुए 10 लाख से ज्यादा लोगों के पुनर्वास को जल्द से जल्द पूरा करना है। उन्होंने कहा कि इसके लिए राज्य के हर मंत्री को यह सुनिश्चित करना होगा कि जनता को पेयजल, साफ घर, परिसर और स्वास्थ्य सेवाएं एवं जरूरतें उपलब्ध हो रही हैं कि नहीं और इसलिए धन इकट्ठा करने के लिए मंत्रियों की कथित विदेश यात्रा को टाल दिया जाना चाहिए।"

जनता की परेशानियों को सिर्फ नुकसान नहीं मानना चाहिए

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 'अब सुनने में आया है कि जिस 10,000 करोड़ रुपए की राशि को प्रत्येक परिवार को देने की घोषणा की गई है, वह उन्हें नहीं दी जा रही है। यह सही नहीं है और जनता की परेशानियों को सिर्फ नुकसान नहीं मानना चाहिए।' उन्होंने कहा कि और कई घरों में घरेलू और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नष्ट हो गए, इनकी आपूर्ति भी होनी चाहिए। पीड़ितों को अभी तक निशुल्क राशन नहीं मिला है और यह सभी लोगों को कम से कम एक महीने के लिए उपलब्ध कराना चाहिए।

गौरतलब है कि राज्य में जलप्रलय बाढ़ में 483 लोगों की मौत हो गई है और संपत्ति का अनुमानित नुकसान 37,000 हजार करोड़ रुपए है जो राज्य की वार्षिक व्यय के बराबर है। इस दौरान राज्य के 14.5 लाख लोग 3,000 से ज्यादा राहत शिविरों में थे।

ये भी पढ़ें

केरल बाढ़ पर मौसम विभाग का बड़ा खुलासा, पहले ही भारी बारिश की राज्य सरकार को दी गई थी चेतावनी
Published on:
02 Sept 2018 11:54 am
Also Read
View All
Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग