26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केरल बाढ़ पर मौसम विभाग का बड़ा खुलासा, पहले ही भारी बारिश की राज्य सरकार को दी गई थी चेतावनी

केरल बाढ़ के संबंध में मौसम विभाग ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि इस संबंध में राज्य सरकार को पहले की सूचना दे दी गई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 2 Sep 2018, 10:27 AM IST

keral

केरल बाढ़ पर मौसम विभाग का बड़ा खुलासा, पहले ही भारी बारिश की राज्य सरकार को दी गई थी चेतावनी

नई दिल्ली। केरल में जलप्रलय ने सब कुछ तबाह कर दिया। सैकड़ों लोगों के सर से छात चली गई तो कईयों के अपने उनसे दूर हो गए। लेकिन सोचने वाली बात यह है कि जब इतनी बड़ी त्रासदी होने वाली थी तो क्या इसकी मौसम विभाग और राज्य सरकार को जानकारी नहीं थी। केरल सरकार मौसम विभाग पर बारिश होने के बारे में जानकारी ना देने का लगातार आरोप लगा रहा है। वहीं, इसे लेकर मौसम विभाग ने भी बड़ा खुलासा किया है।

यह भी पढ़ें-मां अपनी 7 महीने की बच्ची को समझती थी घर की परेशानियों की वजह, गला दबाकर की हत्या

पहले ही जारी की गई थी बारिश की चेताबनी

मौसम विभाग ने खुलासा करते हुए शनिवार को बताया कि केरल बारिश को लेकर पहले की चेतावनी जारी कर दी गई थी। विभाग ने कहा कि केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के अलावा कई आला अधिकारियों के साथ समय-समय पर बैठकों में लगातार भारी बारिश की जानकारी दी जा रही थी। तिरुवनंतपुरम के मौसम विभाग कार्यालय ने अगस्त के शुरू में ही राज्य सरकार को विभिन्न माध्यमों वेबसाइट, एसएमएस और ई-मेल से रोजाना बारिश की चेतावनी देना शुरू कर दिया था। साथ ही नाउकास्ट प्रणाली से राज्य के सभी जिले के लिए अगले तीन घंटों की मौसम की जानकारी संबद्ध अधिकारियों को दी जा रही थी।

टेलीफोन पर समय-समय पर बारिश के पूर्वानुमान की सूचना दी जा रही थी

विभाग ने बताया कि बीते नौ अगस्त को राज्य के मुख्यमंत्री की ओर से स्तरीय बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में भी केरल में ज़बरदस्त मॉनसून के बारे में बताया गया था और इससे होने वाली मूसलाधार बारिश की स्थिति की भी जानकारी दी गई थी। मौसम विभाग ने आगे बताया कि इतना ही नहीं राज्य के मुख्य सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन) को इस बारे में टेलीफोन पर समय-समय पर बारिश के पूर्वानुमान की सूचना दी जा रही थी।

मौसम विभाग ने बारिश की जानकारी देने के लिए मीडिया का भी प्रयोग किया था

वहीं, तबाही से पहले राज्य के जिलाधिकारियों को भी 'डॉप्लर वेदर राडार डाटा' के माध्यम से लगातार जानकारी दी जा रही थी। इसमें राज्य के मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन), राज्य आपदा प्रबंधन और नौसेना के अधिकारियों को ई-मेल के ज़रिए मौसम के सभी प्रकार की चेतावनियों के बारे में बताया गया। यहीं नहीं, मौसम विभाग ने मीडिया में भी इस संबंध में जानकारी दी।

यह भी पढ़ें-जम्मू-कश्मीर: पुलिसकर्मियों के रिश्तेदारों के अगवा होने पर उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर जताई चिंता
विजय ने बारिश की जानकारी ना देने का मौसम विभाग पर लगाया आरोप

गौरतलब है कि हाल ही में सीएम विजयन ने मौसम विभाग पर आरोप लगाते हुए विधानसभा में कहा कि ऐसी आपदा की कोई चेतावनी नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा कि अगर मौसम विभाग हमे पहले ही आगा कर देता तो इतनी बड़ी त्रासदी नहीं होती।