विविध भारत

सुप्रीम कोर्ट में CJI रंजन गोगोई ने वकील से पूछा- ये चौकीदार कौन है?

राहुल गांधी के बयान पर फिर हुई सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कोर्ट में पूछा सवाल अब राहुल गांधी के खिलाफ जारी हुआ आपराधिक अवमानना नोटिस

less than 1 minute read
Apr 23, 2019
सुनवाई के दौरान CJI रंजन गोगोई ने वकील से पूछा- ये चौकीदार कौन है?

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) के 'चौकीदार चोर है' वाले बयान की फाइल अभी बंद नहीं हुई है। मंगलवार को एकबार फिर चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ( Ranjan Gogoi ) की बेंच ने इसपर सुनवाई की। इस दौरान जस्टिस गोगोई ने एक ऐसी बात पूछ ली कि हर कोई इसपर चर्चा करने लगा।

चीफ जस्टिस ने जब भरी अदालत में पूछा...

CJI ने कहा कि उन्होंने अबतक राहुल गांधी की ओर से दाखिल जवाब देखा नहीं है। इसपर बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने राहुल का पूरा जवाब पढ़कर सुनाया। तभी चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने मुकुल रोहतगी से पूछा कि ये चौकीदार कौन है?

'पीएम मोदी को राहुल गांधी कहते हैं चौकीदार'

जस्टिस गोगोई के सवाल पर मीनाक्षी लेखी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी सभाओं और मीडिया से बातचीत के दौरान कहते हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी चौकीदार हैं, जो चोर हैं। जबकि अदालत ने ऐसी कोई टिप्पणी नहीं की है। रोहतगी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने इस तरह के बयान देने में लापरवाही भरे रवैये का प्रदर्शन किया है।

राहुल गांधी को अवमानना नोटिस

सर्वोच्च न्यायालय ने इसके बाद राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक अवमानना का नोटिस जारी किया। कोर्ट ने मामले को बंद करने की याचिका को खारिज कर दिया। अब 30 अप्रैल को रफाल समीक्षा के साथ इसकी भी सुनवाई होगी।

Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
23 Apr 2019 04:24 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर