विविध भारत

देश में 79 लाख के पार पहुंचा कोरोना का आंकड़ा, 71 लाख से ज्यादा हुए रिकवर

देश में बीते 24 घंटों में 500 से ज्यादा हुई कोरोना वायरस से पीडि़त लोगों की मौत 11.40 लाख से ज्यादा लोगों के कोविड टेस्ट हुए, 47 हजार से ज्यादा पॉजिटिव मिले
less than 1 minute read
Corona figures exceeded 79 lakhs country, recoveries cross 71 lakhs
Corona figures exceeded 79 lakhs country, recoveries cross 71 lakhs

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से पीडि़त लोगों के इजाफे में कमी देखने को मिल रही है। 24 घंटे में पीडि़त लोगों का आंकड़ा 50 हजार से नीचे आ गया है। वहीं दूसरी ओर कुल मामलों की संख्या 79 लाख के पार पहुंच गई है। जबकि रिकवर्ड लोगों की संख्या 71 लाख से ज्यादा हो गए हैं। एक्टिव केसों की संख्या में भी करीब 17 हजार की गिरावट देखने को मिली है। यह आंकड़े द्धह्लह्लश्चह्य://ष्श1द्बस्रद्बठ्ठस्रद्बड्ड.शह्म्द्द/ के हैं, जोकि आखिरी बार 25 अक्टूबर की रात 10 बजकर 03 मिनट पर अपडेट हुए थे। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर वेबसाट के अनुसार कोरोना वायरस केसों की कुल संख्या के साथ बाकी आंकड़ों में किस तरह का बदलाव देखने को मिला है।

भारत में कोरोना वायरस केसों की स्थिति
- देश में कोरोना वायरस के कुल केसों की संख्या हुई 79,01,195।
- ताजा आंकड़ों के अनुसार कोरोना के कुल नए केसों में इजाफा 47,454।
- देश में एक्टिव केसों की कुल संख्या 6,60,087।
- देश में कुल एक्टिव केसों की संख्या में गिरावट 16,791।
- देश में कोरोना से कुल रिकवर होने वालों की संख्या 71,21,632।
- देश में कोरोना से कुल रिकवर होने वालों की संख्या में इजाफा 61,765।
- देश में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या 1,19,476।
- देश में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या में इजाफा 512।
- देश में कोरोना वायरस के होने वाले परिक्षण की कुल संख्या 10,25,23,469।
- देश में कोरोना वायरस के होने वाले परिक्षण की संख्या में इजाफा 11,40,905।

Updated on:
26 Oct 2020 08:38 am
Published on:
26 Oct 2020 08:27 am
Also Read
View All
Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

Ambikapur News: कुंडला वसुंधरा सिटी के नहीं टूटेंगे 110 मकान, हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम के आदेश किए निरस्त

Balrampur News: झोलाछाप डॉक्टर ने 3 वर्षीय मासूम को लगाया इंजेक्शन, 10 मिनट बाद ही मौत, बुखार से तप रहा था शरीर

Bridge Washed Away: मूसलाधार बारिश में 10 फीट ऊपर तक पानी बहने से टूटी पुलिया, कुसमी-जशपुर मार्ग पर आवागमन बंद