विविध भारत

Corona Impact : पहली बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल नहीं होंगे बच्चे, सीमित संख्या में शामिल होंगे लोग

ऐसा पहली बार होगा जब स्वास्थ्य कारणों से बच्चों को इस कार्यक्रम से दूर रखा जाएगा। कार्यक्रमों में लोगों व मेहमानों की भागीदारी को सोशल डिस्टेंसिंग के हिसाब तय किया जाएगा। पिछले वर्ष की तुलना में कम संख्या में लोगों को समारोह में शामिल किया जाएगा।
2 min read
Independence Day
ऐसा पहली बार होगा जब स्वास्थ्य कारणों से बच्चों को इस कार्यक्रम से दूर रखा जाएगा।

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( coronavirus ) संक्रमण का असर इस बार स्वतंत्रता दिवस ( Independence Day ) समारोह पर भी दिखाई देगा। समारोह का विशेष आकर्षण रहने वाले छोटे बच्चे इस बार लाल किले पर आयोजित मुख्य समारोह में शामिल नहीं होंगे। बड़ी कक्षाओं के बच्चों को समारोह में शामिल किया जा सकता है। ऐसा पहली बार होगा जब स्वास्थ्य कारणों से बच्चों को इस कार्यक्रम से दूर रखा जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर होने वाले कार्यक्रमों में लोगों व मेहमानों की भागीदारी को सोशल डिस्टेंसिंग ( Social Distancing ) के हिसाब तय किया जाएगा। लोगों के बैठने की व्यवस्था भी उसी के अनुरूप होगी। समारोह में इस बार सीमित संख्या में ही लोगों को शामिल किया जाएगा।

फिलहाल लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर तैयारियां चल रही हैं। कोरोना के चलते इस बार समारोह में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। कोरोना के कारण समारोह के आयोजन को लेकर अधिकारियों के बीच बैठकों का दौर जारी है।

नगर निगम, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल बोर्ड से लेकर कई दूसरी एजेंसियों के अधिकारी इसकी तैयारियों में जुटे हैं।

सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए दो व्यक्तियों के बीच में दो कुर्सियों का फासला रहेगा। पिछले वर्ष की तुलना में कम संख्या में लोगों को समारोह में शामिल किया जाएगा। जहां तिरंगा फहराया जाता है उस तरफ भी सीटें कम की जाएंगी।

समारोह के आयोजन की तैयारियों में जुटे अधिकारियों की मानें तो पर्याप्त संख्या में मजदूरों के न होने की वजह से थोड़ी दिक्कतें सामने आ रही है। इस समस्या का समाधान कुछ दिनों में दूर हो जाएगी।

बता दें कि लगभग दो महीने का समय स्वतंत्रता दिवस के आयोजन में रह गया है। इस बार कोरोना के चलते तैयारियों पर भी असर दिख रहा है। समारोह में आने वाले लोगों की तीन-चार जगह थर्मल स्क्रीनिंग ( Thermal Screening ) होगी, उसके बाद ही उन्हें अंदर जाने की इजाजत होगी।

Updated on:
08 Jun 2020 10:10 am
Published on:
08 Jun 2020 10:03 am
Also Read
View All
Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

Ambikapur News: कुंडला वसुंधरा सिटी के नहीं टूटेंगे 110 मकान, हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम के आदेश किए निरस्त

Balrampur News: झोलाछाप डॉक्टर ने 3 वर्षीय मासूम को लगाया इंजेक्शन, 10 मिनट बाद ही मौत, बुखार से तप रहा था शरीर

Bridge Washed Away: मूसलाधार बारिश में 10 फीट ऊपर तक पानी बहने से टूटी पुलिया, कुसमी-जशपुर मार्ग पर आवागमन बंद