विविध भारत

Coronavirus in India: डरना जरूरी है या नहीं! टॉप 10 बातों में जानिए पूरी कहानी

Coronavirus in India latest updates: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.23 करोड़ से अधिक हो चुका है। वहीं, भारत में कोरोना टीकाकरण की बात करें तो अब तक 96 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

2 min read
Apr 02, 2021
Coronavirus in India latest updates: Top 10 points you must know

नई दिल्ली। एक बार फिर से कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है और देश के कई राज्यों में तेजी से कोरोना के नए मामले बढ़ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए तेजी के साथ टीकाकरण अभियान को भी चलाया जा रहा है।

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.23 करोड़ से अधिक हो चुका है। वहीं, भारत में कोरोना टीकाकरण की बात करें तो अब तक 96 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। आइए 10 प्वाइंट्स में जानते हैं पूरी विवरण..

1. भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 81,466 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं इसी दौरान 469 लोगों की मौत भी हुई है।

2. कोरोना महामारी से अब तक कुल 1,23,03,131 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि कुल 1,63,396 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 11.5 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

3. कोरोना महामारी से सबसे अधिक महाराष्ट्र राज्य प्रभावित है। महाराष्ट्र में अब तक 28,56,163 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 54,898 इतने लोगों की जान जा चुकी है।

4. देशभर में तेजी के साथ टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। देशभर में अब तक 96,40,340 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

5. कोरोना वैक्सीन के डोज की बात करें तो अब तक 6,87,89,138 डोज लगाया जा चुका है। इनमें पहली और दूसरी डोज दोनों शामिल है।

6. भारत में अब तक 83,06,269 हैल्थकेयर और 93,53,021 फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। जबकि 52,84,564 हैल्थकेयर और 40,97,634 फ्रंटलाइन वर्करों को दूसरी डोज दी जा चुकी है।

7. 45 साल से अधिक आयु वर्ग के 97,83,615 लोगों को पहली डोज दी गई है, जबकि 39,401 लोगों को दूसरी डोज दी गई है। इसके अलावा 60 साल से अधिक आयु वर्ग के 3,17,05,893 लोगों को पहली और 2,18,741 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है।

8. बता दें कि 16 जनवरी को देशव्यापी कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था। पहले चरण में कोरोना वॉरियर्स और हेल्थ वर्कर्स व डॉक्टर्स के अलावा स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया था।वहीं फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण 2 फरवरी से शुरू हुआ था।

9. कोरोना टीकाकरण का दूसरे चरण की शुरुआत 1 मार्च से शुरू हुआ था। इस चरण में 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के साथ 45 साल से ज्यादा उम्र के लोग जिन्हें गंभीर बीमारी है, उनका टीकाकरण शुरू हुआ था।

10. कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत 1 अप्रैल से की गई है। अब 45 साल से अधिक उम्र के उन लोगों का भी टीकाकरण शरू हो गया, जिन्हें कोई बीमारी नहीं है। भारत में दो स्वदेशी कोरोना वैक्सीन (कोविशील्ड और कोवैक्सीन) का टीका लगाया जा रहा है।

Updated on:
02 Apr 2021 11:22 pm
Published on:
02 Apr 2021 11:17 pm
Also Read
View All