22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केंद्र सरकार से केजरीवाल की अपील, बोले- हर उम्र के लोगों को लगे कोरोना टीका

केजरीवाल ने केंद्र सरकार से यह भी आग्रह किया है कि 45 साल से अधिक आयुवर्ग के लोगों के टीकाकरण करने के बैरियर को हटा कर सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू करने की अनुमति दी जाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 2 Apr 2021, 9:52 PM IST

vaccine.png

Arvind Kejriwal appeal to central government for vaccination for all Age groups

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर से कोरोना के बढ़ते रफ्तार ने चिंता बढ़ा दी है, वहीं अलग राज्यों में एहतियाती कदम भी उठाए जा रहे हैं। हालांकि, देशभर में कोरोना टीकाकरण का काम भी तेज गति से आगे बढ़ रहा है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को 45 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए हर दिन टीकाकरण किए जाने के फैसले को लेकर केंद्र सरकार की सराहना की।

हालांकि, केजरीवाल ने केंद्र सरकार से यह भी आग्रह किया है कि 45 साल से अधिक आयुवर्ग के लोगों के टीकाकरण करने के बैरियर को हटा कर सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया जाए।

यह भी पढ़ें :- Corona news: कानपुर आईआईटी विशेषज्ञों का शोध, पहले से ज्यादा इस बार कोरोना होगा घातक, दी सलाह

उन्होंने कहा 'मैं अप्रैल महीने में हर दिन सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के कोविड टीकाकरण केंद्रों (CVC) के संचालन करने के केंद्र सरकार के फैसले की सराहना करता हूं। हालांकि, मैं सरकार से केवल 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के टीकाकरण करने के नियम को हटाने का आग्रह करता हूं। मैं अनुरोध करता हूं कि सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया जाए।'

इसके अलावा, उन्होंने सरकार से अपील की है कि स्कूलों और सामुदायिक केंद्रों में भी टीकाकरण करने की अनुमति दी जाए, ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोगों को जल्दी से जल्दी टीका लगाया जा सके।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अभी सिर्फ सरकारी और निजी अस्पतालों को ही टीकाकरण करने की अनुमति दी है। मेरा मानना है कि आज भी, कई लोग अस्पताल जाने से हिचकिचाते हैं। मैं उनसे स्कूलों और सामुदायिक केंद्र में टीकाकरण अभियान चलाने की अनुमति देने का अनुरोध करता हूं, ताकि बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचा जा सके।

दिल्ली में कोरोना की चौथी लहर

आपको बता दें कि दिल्ली में लगातार कोरोना के मामलों में तेजी को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली कोरोना की चौथी लहर में प्रवेश कर गया है, लेकिन यह स्थिति पहले जैसी खतरनाक नहीं है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 3,583 नए मामले सामने आए हैं। हम हर संभव उपाय कर रहे हैं। चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। केजरीवाल ने कहा कि कल (गुरुवार) दिल्ली में 71,000 टीकाकरण किए गए थे।

यह भी पढ़ें :- Coronavirus: CM केजरीवाल बोले- दिल्ली में लॉकडाउन का कोई प्लान नहीं

बता दें कि दिल्ली सरकार ने इस हफ्ते की शुरुआत में बंद स्थानों में होने वाले शादी समारोह 200 और खुले में 100 लोगों के शामिल होने कइ इजाजत दी थी। वहीं 30 अप्रैल तक अंतिम संस्कार कार्यक्रमों में सिर्फ 50 व्यक्तियों के शामिल होने की इजाजत दी है।

मालूम है कि बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना वायरस के 81,466 नए मामले दर्ज किए गए, वहीं इस दौरान469 लोगों ने अपनी जान गवांई है। इसके साथ ही देश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,23,03,131 पहुंच गई। जबकि मरने वालों की संख्या 1,63,396 हो गई है। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 6,14,696 है।