
Man who returned Rupees in police station (Photo- Patrika)
अंबिकापुर। आज के दौर में कई लोगों की दूसरों की कमाई पर नजर रहती है। आलम यह है कि रुपयों की खातिर लोग एक-दूसरे की जान लेने पर भी उतारु रहते हैं। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो दूसरों के गिरे रुपयों (Honesty of young man) को भी उन्हें लौटाने से परहेज नहीं करते हैं। ऐसा ही एक मामला शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है। गांधीनगर सब्जी मार्केट के पास एक युवक को सडक़ पर गिरे हुए 500-500 रुपयों के नोट मिले। उसने रुपए उठाकर गिने तो 13000 निकले। युवक ने उन रुपयों को तनिक भी देरी न करते हुए गांधीनगर थाने में जाकर सुपुर्द कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि ये रुपए एक स्कूटी सवार की जेब से उसने गिरते देखे हैं। पुलिस उक्त युवक की ईमानदारी की प्रशंसा कर रहे हैं।
जिस युवक ने गांधीनगर थाने में 13 हजार रुपए (Honesty of young man) जमा किए हैं, उसका नाम सूरजपुर जिले के ओडग़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इंद्रपुर, कुदरगढ़ निवासी मनोज कुमार सिंह पिता केशव प्रसाद 22 वर्ष है। युवक ने बताया कि वह गांधीनगर के मुक्तिपारा में किराए के मकान में रहता है। वह दोपहर को बस से गांधीनगर सब्जी मार्केट के पास उतरकर मुक्तिपारा जा रहा था।
इसी दौरान सब्जी मार्केट के पास उसे सडक़ पर गिरे 500-500 के कई नोट दिखे। वहां अन्य लोगों की आवाजाही भी कम थी, लिहाजा उसने रुपए उठाकर गिने तो 13 हजार (Honesty of young man) निकले। उसने बताया कि उक्त रुपयों को उसने एक स्कूटी सवार की जेब से गिरते देखा था।
युवक उक्त 13000 रुपयों को लेकर पैदल ही गांधीनगर थाने पहुंचा और पुलिस के सुुपुर्द कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि स्कूटी सवार ने पीले रंग की शर्ट (Honesty of young man) पहन रखी थी।
वह गांधीनगर बैरियर की ओर से हनुमान मंदिर गांधीनगर की ओर जा रहा था। पुलिस ने उक्त रुपए अपने पास सुरक्षित रख लिए हैं। पुलिस युवक की इस ईमानदारी की प्रशंसा (Honesty of young man) कर रही है। पुलिस ने यह भी कहा है कि जिस किसी के ये रुपए हैं, वे ले जाएं।
Published on:
28 Apr 2026 04:17 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
