14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crime Against Women: महिला बोली- पति और उसके गे दोस्त ने मेरे साथ किया गंदा काम, अब अप्राकृतिक संबंध का बना रहा दबाव

Crime against women in Ambikapur: महिला ने पुलिस से कहा- समलैंगिक की तरह घर में रहे रहे दोनों, रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पति और उसके समलैंगिक दोस्त को किया गिरफ्तार

2 min read
Google source verification
Crime against Women, gang rape with wife

Crime against women, गांधीनगर पुलिस स्टेशन (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। शहर की एक महिला ने अपने पति और उसके समलैंगिक मित्र पर बलात्कार (Gang rape with wife), मारपीट, धमकी तथा अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव डालने का गंभीर आरोप लगाया है। पति की प्रताडऩा से तंग आकर फिलहाल वह अपनी बड़ी बहन के घर रह रही है। इस पर आरोपी पति उसके घर पहुंचा और उसे वापस चलने का दबाव बनाया। पीडि़ता का कहना है कि पति ने घर नहीं लौटने और उसके साथ अप्राकृतिक संबंध नहीं बनाने पर हत्या करने की धमकी (Threat to murder) भी दी है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर गांधीनगर पुलिस ने महिला के पति व उसके गे दोस्त को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।

पीडि़ता के अनुसार उसकी शादी 4 वर्ष पूर्व अंबिकापुर के ही युवक से हुई थी। विवाह के कुछ समय बाद उसे पता चला कि उसका पति समलैंगिक (गे) है। महिला का आरोप है कि करीब 6 माह पहले उसका पति काम के सिलसिले में राजस्थान गया था। वहीं एक डेटिंग ऐप (Dating app) के माध्यम से उसकी दोस्ती एक युवक से हुई।

बाद में पति उस युवक को अंबिकापुर स्थित अपने घर लेकर आया और दोनों समलैंगिक (Gay friend) की तरह साथ रहने लगे। महिला ने आरोप लगाया कि घर आने के बाद पति और उसके समलैंगिक मित्र ने उसके साथ जबरन बलात्कार किया।

विरोध करने पर पति ने उसका साथ देने के बजाय लगातार अप्राकृतिक संबंध (Unnatural relation) बनाने का दबाव बनाया। महिला का कहना है कि पिछले 3 माह से उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त किया जा रहा था।

Rape with wife: डर से बहन के घर चली गई थी पीडि़ता

पीडि़ता के मुताबिक जब उसने इसका विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारकर नदी में फेंक देने की धमकी दी। भय और प्रताडऩा (Threat and torture) से परेशान होकर वह अपनी बहन के घर चली गई, लेकिन वहां भी आरोपी पहुंच गया और वापस नहीं लौटने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

आखिरकार महिला ने हिम्मत जुटाकर गांधीनगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का अपराध दर्ज कर दोनों (Rape accused) को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।