
Ambikapur accident video, हादसे के बाद लोगों की जुटी भीड़ व क्षतिग्रस्त स्कूटी (Photo- Patrika)
अंबिकापुर। शहर के गांधी चौक पर रविवार की दोपहर एक बड़ी घटना होते-होते टल गई। यात्रियों से भरी बस ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मारी, फिर उसे करीब 15 मीटर तक घसीटता (Ambikapur accident news) ले गया। इस दौरान युवक स्कूटी से छिटक कर तो अलग हो गया, लेकिन स्कूटी बस में फंसकर घिसटती चली गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाकर बस को रुकवाया। हादसे में स्कूटी जहां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं उसपर सवार युवक के चेहरे समेत शरीर के अन्य हिस्से में चोटें आई हैं। गनीमत रही कि युवक की जान बच गई। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बस को कुछ देर के लिए वहीं खड़ा कराया गया।
छाबड़ा बस प्रतीक्षा बस स्टैंड से यात्रियों को लेकर जा रही थी। बस गांधी चौक के पास पहुंची ही थी कि उसने सामने जा रहे स्कूटी सवार एक युवक को टक्कर मार दी। टक्कर (Bus collided scooty) लगते ही युवक स्कूटी से छिटक कर सडक़ पर घिसट गया, जबकि स्कूटी बस में ही फंस गई, इस दौरान बस चालक उसे करीब 15 मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे में स्कूटी जहां क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं युवक को भी चोटें आईं।
घटना के दौरान मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई थी। ट्रैफिक पुलिस समेत अन्य लोगों ने जैसे-तैसे मामला संभाला और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि गांधी चौक के पास आए दिन हादसे होते रहते हैं।
इस घटना के 15 दिन पूर्व ही गांधी चौक पर एक महिला बाइक से गिरकर ट्रक के नीचे आ गई थी। इस दौरान उसका दायां हाथ कटकर अलग हो गया था, जबकि ट्रक के पहिए का कुछ हिस्सा उसके सीने पर भी चढ़ (Truck crushed woman) गया था। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
शनिवार की रात करीब 8 बजे अंबेडकर चौक की ओर से हाईस्पीड में ब्लैक कलर की एक कार गांधी चौक होते हुए गुजरी थी। इस दौरान लोगों की जान हलक में आ गई थी। कार (High speed car) की स्पीड करीब 130 किमी प्रति घंटे बताई जा रही है। यदि इस दौरान उसकी चपेट में कोई भी आ जाता तो उसकी जान जाना निश्चित था। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की आवश्यकता है। पुलिस चाहे तो गांधी चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे से कार चालक की पहचान कर सकती है।
Updated on:
02 Aug 2026 02:27 pm
Published on:
02 Aug 2026 02:27 pm
