16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ambikapur Accident Video: शहर के गांधी चौक पर बाइक से गिरी महिला आ गई ट्रक के नीचे, हाथ कटकर हुआ अलग

Ambikapur Accident: बाइक पर सवार होकर अपने परिजन के साथ जा रही महिला हुई हादसे का शिकार, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती
2 min read
Google source verification
Ambikapur accident video

Ambikapur accident, ट्रक के नीचे दबी महिला (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। शहर के गांधी चौक के पास एक महिला ट्रक के पहिए के नीचे आ गई और उसका हाथ कुचलकर पूरी तरह से अलग हो गया। वहीं उसके सीने का एक हिस्सा भी ट्रक (Ambikapur road accident) के पहिए के नीचे दब गया। इस दौरान ट्रक चालक ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए ब्रेक लगा दिया और तत्काल उसकी जान बच गई। फिर उसने ट्रक को बैक किया और महिला को बाहर निकाला गया। महिला को तत्काल पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि महिला बाइक से गिरकर ट्रक के पहिए के नीचे आ गई।

गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे बाइक पर सवार होकर एक महिला अपने रिश्तेदार के साथ गांधी चौक के पास पहुंची थी। इसी दौरान ट्रक क्रमांक सीजी 15 एसी 1097 का चालक महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धीरे-धीरे वाहन को मोडक़र रिंग रोड पर आकाशवाणी चौक की तरफ (Ambikapur accident news) जा रहा था।

इसी दौरान बाइक सवार महिला-पुरुष ने ट्रक के बाएं साइड से आगे निकलने का प्रयास किया, इसी बीच बाइक गड्ढे में पडक़र अनियंत्रित हो गई और महिला सडक़ पर गिरकर ट्रक के अगले पहिए के नीचे आ गई। उसके हाथ पर ट्रक का पहिया चढ़ जाने से बूरी तरह से कुचल (Woman crushed by truck) गया। इससे उसका दाहिना हाथ पूरी तरह से शरीर से अलग हो गया। महिला पेट के बल लेटी रही, इस दौरान उसके सीने का कुछ हिस्सा भी चपेट में आया।

Ambikapur truck-bike accident: ट्रक चालक ने लगाया ब्रेक

बाइक चालक की आवाज सुनकर ट्रक ड्राइवर ने तत्काल ब्रेक लगा दिया, इससे महिला की जान तो बच गई, लेकिन हाथ पूरी तरह से कुचल गया। हादसे (Road accident in Ambikapur) के बाद मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक जवान भी वहां पहुंचा, फिर ट्रक को धीरे-धीरे बैक कराया गया। इसके बाद घायल महिला को बाहर निकालकर तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसका इलाज जारी है।

गांधी चौक के पास खतरनाक गड्ढा

बता दें कि जिस जगह पर यह हादसा (Accident in Ambikapur) हुआ, वहां सडक़ किनारे एक गड्ढा है। बारिश के दिनों में यह गड्ढा खतरनाक हो जाता है। इस दौरान यहां से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालक अनियंत्रित हो जाते हैं। जिम्मेदारों को इस गड्ढे की मरम्मत करने की जरूरत है ताकि कोई बड़ा हादसा न हो सके।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग