14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Road accident in Surguja: सडक़ हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, शोक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहा था ससुराल

Road accident in Ambikapur: अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे लगे ग्राम कटिंदा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने हुआ हादसा, सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही तोड़ा दम
2 min read
Google source verification
Road accident in Surguja

Road accident in Ambikapur, ग्राम कटिंदा की सडक़ जहां हादसा हुआ (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे से लगे लखनपुर के ग्राम कटिंदा में सोमवार की रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर (Road accident) मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सिर के बल सडक़ पर जा गिरा। सिर से काफी मात्रा में खून निकल जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक रिश्तेदार के घर से शोक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने ससुराल लौट रहा था। सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक का शव बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। सूचना पर युवक के परिजन अस्पताल पहुंचे। शव देख उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मंगलवार को पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया गया।

सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सलका के मुड़पारा निवासी पवन कुमार पंडो 28 वर्ष सोमवार को अपने रिश्तेदार के घर चंदनपान कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम बगदेवा गया था। वहां से वह अपने बाइक क्रमांक सीजी 15 डीजेड 2870 में सवार (Road accident in Lakhanpur) होकर अपने ससुराल लौट रहा था।

वह रात करीब 9 बजे अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे से लगे लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कटिंदा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारते हुए फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक हवा में उछलते हुए सडक़ पर सिर के बल जा गिरा।

सिर फट जाने से काफी मात्रा में खून बह गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर वाहनों की टक्कर से हुई आवाज सुनकर आस-पास मौजूद लोग दौडक़र वहां पहुंचे तो युवक की मौत (Road accident death) हो चुकी थी।

Road accident on NH: सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

सडक़ हादसे की खबर मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का निरीक्षण करने के बाद शव को बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे (Road accident) में बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इधर पुलिस ने युवक के परिजन को हादसे की सूचना दी तो वे अस्पताल पहुंचे।

युवक का शव देख उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजन की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं मंगलवार को पीएम पश्चात पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग