13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sainik School Ambikapur: इंडियन आर्मी के कर्नल राजेश बेंदा बने सैनिक स्कूल के प्रिंसिपल, चीनी भाषा में हैं पारंगत

Sainik School Chhattisgarh: कर्नल राजेश बेंदा ने पंजाब, आगरा, लेह-लद्दाख, असम, कोलकाता समेत अन्य जगहों पर दी हैं सेवाएं, रीवा सैनिक स्कूल के भी रह चुके हैं प्राचार्य
2 min read
Google source verification
Sainik school Ambikapur

Sainik school Ambikapur, सैनिक स्कूल में पद्भार ग्रहण करते कर्नल राजेश बेंदा (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सैनिक स्कूल अंबिकापुर (Sainik School) के लिए आज का दिन एक नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक रहा। भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी कर्नल राजेश बेंदा ने विद्यालय के प्रधानाचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया। विद्यालय परिवार ने उनका स्वागत करते हुए यह विश्वास व्यक्त किया कि सैनिक स्कूल उनके नेतृत्व में शिक्षा, अनुशासन एवं समग्र विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। बता दें कि कर्नल बेंदा (Colonel Rajesh Benda) राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, धौलपुर में प्रशासनिक अधिकारी तथा सैनिक स्कूल रीवा में प्रधानाचार्य के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कर्नल राजेश बेंदा चीनी भाषा पढऩे, लिखने एवं बोलने में पारंगत हैं।

कर्नल राजेश बेंदा (Indian Army officer) का व्यक्तित्व उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों एवं गौरवशाली सैन्य सेवा का अद्वितीय संगम है। उन्होंने पंजाब आगरा, लेह-लद्दाख, असम, थेगू, कोलकाता, दीमापुर सहित कई नियुक्तियों पर अपनी सेवाएं दी हैं। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें वर्ष 2008 में दक्षिण-पश्चिमी कमान, 2017 में पूर्वी कमान तथा 2022 में उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जा चुका है।

भारतीय सेना (Indian Army) में आने से पूर्व वे एक व्याख्याता के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों में आईआईटी मद्रास से एमबीए (वित्त) मनोविज्ञान में एमए तथा चीनी भाषा में दक्षता शामिल है।

चीनी भाषा का है पूरा ज्ञान

कर्नल राजेश बेंदा चीनी भाषा (Chinese Language) पढऩे, लिखने एवं बोलने में पारंगत हैं। शिक्षा प्रशासन के क्षेत्र में भी उनका अनुभव उल्लेखनीय है। वे राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, धौलपुर में प्रशासनिक अधिकारी तथा सैनिक स्कूल रीवा में प्रधानाचार्य के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इन दायित्वों के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, नैतिक मूल्यों एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण के विकास को सदैव प्राथमिकता दी।

Sainik School: विद्यालय प्रशासन का है ये कहना

विद्यालय परिवार (Sainik school Administration) ने विश्वास व्यक्त किया कि कर्नल राजेश बेंदा के दूरदर्शी नेतृत्व, प्रशासनिक अनुभव एवं सैन्य अनुशासन के मार्गदर्शन में सैनिक स्कूल अंबिकापुर शिक्षा, चरित्र निर्माण, नेतृत्व विकास तथा राष्ट्रीय मूल्यों के क्षेत्र में नई उपलब्धियां अर्जित करेगा। उनके आगमन से विद्यालय में नवाचार, उत्कृष्टता एवं सर्वांगीण विकास का एक नया युग प्रारंभ होगा।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग