
Stunt in car, मोरभंज में कार से स्टंट करते युवा (Photo- Video grab)
अंबिकापुर। इन दिनों युवाओं में कार-बाइक से खतरनाक स्टंट करना पैशन बनता जा रहा है। समय-समय पर स्टंट का वीडियो वायरल होता है, पुलिस इस पर कार्रवाई करने के साथ ही जुर्माना भी लगाती है, लेकिन रईस घरों के बिगड़ैल मानने को तैयार नहीं हैं। वे अक्सर यातायात नियमों के धज्जियां उड़ाते हुए कार-बाइक ड्राइव करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सूरजपुर जिले के अजबनगर से लगे मोरभंज (Car stunt video viral) से सामने आया है। यहां कार में सवार युवाओं ने डेम के पास कार से खतरनाक स्टंट किया। कार के दरवाजे खुला रखकर उसमें लटकते हुए स्टंट किया। इसका वीडियो मौके पर मौजूद अन्य युवाओं ने बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
सूरजपुर जिले के अजबनगर से करीब 4 किमी तथा अंबिकापुर से 10 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम मोरभंज स्थित है। पिल्खा पहाड़ के नीचे बसा यह गांव और इसके आस-पास के स्थल टूरिस्ट प्लेस का एहसास कराते हैं। मोरभंज डेम के पास काफी संख्या में युवक-युवतियां समेत परिवार के लोग घूमने और पिकनिक (Picnic spot Morbhanj) मनाने आते हैं। इन दिनों यह युवाओं का पसंदीदा स्थल बना हुआ है।
मोरभंज डेम में कई हादसे भी हो चुके हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर यहां कार से पहुंचे युवाओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 4-5 कार में युवा खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ रहे लोग उनका उत्साह बढ़ा रहे हैं। ऐसे में वे और खतरनाक तरीके से कार ड्राइव कर रहे हैं।
स्टंट के दौरान युवा कार के दरवाजे खोलकर उसपर लटके (Stunt in car) दिखाई दे रहे हैं तथा सामने तथा बैक कर ड्राइव कर रहे हैं। खरतनाक स्टंट से जहां ये खुद की जान तो जोखिम में डाल ही रहे हैं, दूसरों के लिए भी आफत बने हुए हैं। स्टंट के दौरान यदि कोई इनकी चपेट में कोई आ गया तो बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है। मौके पर मौजूद कुछ जागरुक युवाओं ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है, ताकि पुलिस इसे देखकर कार्रवाई कर सके।
कार से खतरनाक स्टंट (Car stunt by youth) कर युवा यातायात नियमों की भी धज्जियां उड़ा रहे हैं। मोरभंज में युवाओं द्वारा कार-बाइक से स्टंट करना कोई नई बात नहीं है। पुलिस को इस मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई करने की जरूरत है, ताकि ऐसी हिमाकत वे दोबारा न कर सकें।
बता दें कि अंबिकापुर शहर की सडक़ों पर भी ऐसे नजारे देखे जा चुके हैं। स्कूल में फेयरवेल के दौरान कार से स्टंट करते छात्र-छात्राओं के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। हालांकि सरगुजा पुलिस ने इन छात्राओं के माता-पिता के खिलाफ कार्रवाई करते जुर्माना भी लगाया है।
Updated on:
12 Jul 2026 02:29 pm
Published on:
12 Jul 2026 02:29 pm
