11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरगुजा में एक के बाद एक चार मौतें, ट्रक ने महिला को कुचला तो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवकों ने गंवाई जान

Sarguja Road Accident: बारिश के साथ अब हादसे भी बढ़ रहे हैं। सरगुजा में एक के बाद एक दो सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक महिला और तीन युवकों ने जान गंवाई है..
2 min read
Google source verification
mainpat accident news, chhattisgarh road accident

हादसे में दोनों बाईक के परखच्चे उड़ गए ( Photo - Patrika )

Chhattisgarh Road Accident: सरगुजा में एक के बाद एक सामने आए दो सड़क हादसों में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मैनपाट में दो बाइकों की आमने सामने हुई भिड़ंत में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि नेशनल हाइवे पर ट्रक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई, उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस शव बरामद कर मामले की विवेचना कर रही है।

Sarguja Road Accident: बुझ गया घर का चिराग

तेज रफ्तार दो बाइकों की आपस में हुई भिड़ंत में तीन घरों का चिराग बुझ गया। बताया जा रहा है कि मैनपाट में शुक्रवार रात 8 बजे तेज रफ़्तार प्लेटिना बाईक व पल्सर बाइक सवारों के बीच आमने सामने टक्कर में मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर युवक जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया इस हादसे से मृतकों के परिवारों में शोक का माहौल है।

अर्जुन जा रहा था ससुराल

हादसा सरगुजा के मैनपाट के कमलेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत नर्मदापुर से बिजलहवा मार्ग में हुआ। पुलिस ने मृतकों की पहचान रघुनाथपुर चोरकीडीह निवासी अर्जुन विश्वकर्मा उम्र लगभग 20 वर्ष, वंदना निवासी गुड्डू माझी पिता धनाराम उम्र 18 वर्ष और सीतापुर निवासी विफन राम 32 वर्ष के रूप में की है। बताया जा रहा है कि अर्जुन विश्वकर्मा अपने ससुराल जा रहा था। वहीं रास्ते में हुए दर्दनाक हादसे से दर्दनाक मौत हो गई।

दो दोस्त गए थे मैनपाट घूमने

पुलिस ने बताया कि मृतक अर्जुन विश्वकर्मा एक बाइक में वहीं गुड्डू माझी और उसका साथी विफन राम दूसरे बाइक में सवार थे। दोनों मैनपाट घूमने के लिए गए थे और लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में दोनों बाईक के परखच्चे उड़ गए। तीनों युवकों के परिवारों में शोक का माहौल है। फिलहाल कमलेश्वर पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

नेशनल हाईवे-43 पर ट्रक ने महिला को कुचला

दूसरी घटना हाईवे पर हुई। एक तेज रफ्तार ट्रक ने दंपती को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे-43 पर सेदम बाजार के पास पीछे से आए एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में देवरी निवासी रीता एक्का (48) की मौत हो गई, जबकि उनके पति सुखन एक्का गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों सीतापुर से अपने घर लौट रहे थे। पुलिस अज्ञात ट्रक ड्राइवर की तलाश कर रही है।