
Huge road accident, स्टेट हाइवे पर पड़ा तीनों युवकों का क्षत-विक्षत शव (Photo source- Patrika)
बिश्रामपुर। अंबिकापुर-बनारस स्टेट हाइवे पर मंगलवार की देर रात हुए भीषण सडक़ हादसे (Huge road accident on State highway) में बाइक सवार 3 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा रात करीब 12 बजे लटोरी चौकी क्षेत्र के गंगापुर गांव के पास हुआ। एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही लटोरी पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों के शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लटोरी भेजा। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। सडक़ हादसे में तीनों युवकों की मौत (3 young man died) से उनके परिजनों समेत गांव में मातम पसर गया है।
मृतकों की पहचान (Road accident) सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कनकपुर निवासी 20 वर्षीय प्रकाश सिंह पिता शंभू सिंह, 21 वर्षीय संदीप राजवाड़े पिता गणेश प्रसाद राजवाड़े निवासी ग्राम वीरपुर करौंदामुडा तथा 18 वर्षीय बलवीर यादव पिता जगलाल यादव निवासी ग्राम वीरपुर करौंदामुडा के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार की शाम तीनों युवक घर से बाइक पर में सिलफिली सब्जी मंडी जाने की बात कहकर निकले थे। इसी दौरान रात करीब 12 बजे अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर लटोरी चौकी अंतर्गत ग्राम गंगापुर के पास उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत (Death in road accident) हो गई।
बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन चालक ने एक युवक को कुछ दूर तक घसीटते हुए भी ले गया था। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 (1) के तहत अपराध दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। घटना के बाद कनकपुर और वीरपुर गांवों में शोक की लहर (Mourn in village) दौड़ गई है। बुधवार दोपहर बाद तीनों युवकों का स्थानीय मुक्तिधाम में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
गौरतलब है कि अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर लगातार सडक़ दुर्घटनाएं हो रही हैं। सडक़ सुरक्षा जागरूकता अभियानों के बावजूद लोग नियमों की अनदेखी करते हुए एक ही बाइक पर तीन-तीन लोगों के साथ यात्रा करते हैं। वहीं व्यस्त राष्ट्रीय मार्ग पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और प्रभावी यातायात प्रबंधन की कमी को भी दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण माना जा रहा है।
Updated on:
08 Jul 2026 07:43 pm
Published on:
08 Jul 2026 07:43 pm
