6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Big Incident in Surajpur: अवैध पत्थर खदान में 2 युवकों पर गिरा बड़ा बोल्डर, दबकर दोनों की मौत, ग्रामीण बोले- हमने किया था मना

Big incident: सूरजपुर के लांची गांव स्थित पत्थर खदान में हुआ हादसा, मृत दोनों युवकों की उम्र 18-18 वर्ष, शव देख परिजनों में पसरा मातम
2 min read
Google source verification
Big incident in Surajpur

2 youth buried in stone mines, मलबे में दबा युवक का शव (Photo- Patrika)

सूरजपुर। सूरजपुर जिले के ग्राम लांची स्थित अवैध रूप से संचालित पत्थर खदान में 2 युवकों की मौत (Big incident in stone mines) हो गई। दरअसल खदान से पत्थर निकालने के दौरान अचानक एक बड़ा बोल्डर और मिट्टी का मलबा गिर गया। इससे दोनों उसके नीचे दब गए और उनकी मौत हो गई। इधर ग्रामीणों ने तेज आवाज सुनी तो वे दौडक़र वहां पहुंचे। सूचना पर सूरजपुर पुलिस व तहसीलदार मौके पर पहुंचे, फिर दोनों मृत युवकों को बाहर निकालने का काम शुरु किया गया। काफी मशक्कत के बाद बोल्डर व मिट्टी के नीचे दबे युवकों शव बाहर निकाला गया। दोनों युवकों की उम्र 18-18 वर्ष है। युवकों की मौत से उनके परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

सूरजुपर जिले के ग्राम लांची निवासी बाबूलाल गोंड़ पिता धनेश्वर 18 वर्ष तथा जयपाल पिता जय सिंह गोंड़ 18 वर्ष मजदूरी करते थे। रविवार की दोपहर करीब 12 बजे वे गांव में संचालित अवैध पत्थर खदान (Illegal stone mines) से पत्थर निकाल रहे थे। इसी बीच एक बड़ा बोल्डर और मिट्टी का मलबा उनके ऊपर गिर गया। इसके नीचे दब जाने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदशियों का कहना है कि हमने दोनों युवकों को खदान में घुसते देखकर मना किया कि मत जाओ। उन्होंने कहा कि वे वापस आ रहे हैं। इसी बीच यह हादसा (Big incident in illegal stone mines) हो गया। उसने बताया कि आवाज सुनकर हमलोग गए तो दोनों दबे हुए थे। उन्हें हमने बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

हादसे में 2 युवकों की मौत की सूचना मिलते ही सूरजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं पीएम पश्चात दोनों का शव उनके परिजन को सौंप दिया गया। युवकों की मौत से परिजन व गांव में मातम पसरा हुआ है।

Big incident in mines: अवैध रूप से संचालित है खदान

बताया जा रहा है कि जिस पत्थर खदान (Stone mines) में दबकर युवकों की मौत हुई, वह अवैध रूप से चल रही है। इसे किसके सह पर चलाया जा रहा है, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है। इधर मामले में सूरजपुर तहसीलदार सूर्यकांत साय का कहना है कि खनन का काम किसके द्वारा कराया जा रहा है, यह जांच के बाद ही सामने आएगा।

बड़ी खबरें

View All

सुरजपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग