
National baseball tournament, बेसबॉल प्लेयर चंचल सिंह को सम्मानित करते डीईओ (Photo- Patrika)
बिश्रामपुर। प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विश्रामपुर की छात्रा चंचल सिंह ने राष्ट्रीय स्तर (National baseball under-17) पर शानदार प्रदर्शन कर न केवल सूरजपुर जिले बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। कक्षा दसवीं की छात्रा चंचल सिंह ने सत्र 2024-25 में राजधानी दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय अंडर 17 बालिका बेसबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। उनके बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत टीम फाइनल तक पहुंची और सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। इस उपलब्धि के लिए लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर ने चंचल सिंह को 15 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की।
राष्ट्रीय बेसबॉल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लौटी चंचल सिंह (Chanchal Singh) के लिए सूरजपुर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आयोजित एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा ने छात्रा को प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान कर उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा (Surajpur DEO) ने कहा कि चंचल सिंह की उपलब्धि सूरजपुर जिले की बेटियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो राष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता हासिल की जा सकती है। चंचल ने यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं भी देशभर में अपनी पहचान बना सकती हैं।
विद्यालय के प्राचार्य आशीष कुमार भट्टाचार्य ने कहा कि यह सम्मान केवल चंचल सिंह की मेहनत और प्रतिभा का सम्मान नहीं है, बल्कि प्रदेश की बेटियों को खेलों में आगे बढऩे का उत्साह भी देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि चंचल भविष्य में राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं (International baseball tournaments) में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम और अधिक रोशन करेंगी।
सम्मान समारोह में क्रीड़ा अधिकारी एसके शुक्ला, विद्यालय की व्यायाम शिक्षिका शोभना रंजीत, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के आरएन पटेल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इधर चंचल सिंह के राष्ट्रीय स्तर पर किए गए बेहतर प्रदर्शन से माता-पिता समेत उनके परिजनों में भी खुशी की लहर है।
Published on:
26 Jun 2026 07:01 pm
बड़ी खबरें
View Allसुरजपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
