19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Basketball Player Vicky Bhagat: पिता के साथ फल बेचने वाले विक्की भगत का छत्तीसगढ़ जूनियर बास्केटबॉल टीम में चयन

Basketball Player Vicky Bhagat: संघर्ष व मेहनत के बल पर विक्की 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में करेगा छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, पुडुचेरी में 22 मई से आयोजित होगी प्रतियोगिता

2 min read
Google source verification
Basketball player Vickey Bhagat, Chhattisgarh Junior Basketball team

Vicky Bhagat with Coach (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। अंबिकापुर के होनहार एवं मेहनती खिलाड़ी विक्की भगत (Basketball Player Vicky Bhagat) का चयन प्रदेश की जूनियर बालक बास्केटबॉल टीम में हुआ है। विक्की अब पुडुचेरी में आयोजित होने वाली 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता 22 मई से 29 मई 2026 तक आयोजित होगी। बता दें कि विक्की भगत नियमित प्रैक्टिस के बाद अपने पिता के साथ फल बिक्री करने में सहयोग भी करता है। विक्की भगत की यह उपलब्धि सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के लिए गर्व का विषय है।

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि विक्की (Basketball Player Vicky Bhagat) पिछले कई वर्षों से गांधी स्टेडियम स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड में नियमित अभ्यास कर रहा है। वह बेहद मेहनती और संघर्षशील खिलाड़ी है। आर्थिक रूप से साधारण परिवार से आने वाले विक्की सुबह बास्केटबॉल अभ्यास करने के बाद अपने पिता के साथ ठेले पर फल बेचने में सहयोग करता है।

इसके साथ ही वह (Basketball Player Vicky Bhagat) अपनी पढ़ाई भी जारी रखे हुए है और शाम को पुन: अभ्यास के लिए ग्राउंड पहुंचता है। उन्होंने कहा कि विक्की भगत की मेहनत, लगन और संघर्ष सभी खिलाडिय़ों के लिए प्रेरणादायक है। सीमित संसाधनों के बावजूद उसने अपनी मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचकर जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

बता दें कि सरगुजा के ऐेसे कई खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बास्केटबॉल (Basketball Player Vicky Bhagat) में अपना परचम लहराया है, जो गरीबी में पले-बढ़े और ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं। अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में इन खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय स्तर के कोच द्वारा नियमित अभ्यास कराया गया था। आज भी कोच राजेश प्रताप सिंह सीनियर से लेकर जूनियर खिलाडिय़ों को प्रतिदिन प्रैक्टिस कराते हुए खेल की बारीकियां बतातें हैं।

Basketball Player Vicky Bhagat: इन्होंने दी बधाई

विक्की (Basketball Player Vicky Bhagat) की इस उपलब्धि पर अनिल सिंह मेजर, आदित्येश्वर शरण सिंह, गौरव सिंह, केपी सिंह, सौरभ सिंहा, निशांत सिंह, रजत सिंह सहित सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के सभी पदाधिकारियों, खिलाडिय़ों एवं खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विक्की के छत्तीसगढ़ टीम में चयन से उसके माता-पिता भी खुश हैं।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग