
Police took statement from children (Photo- Patrika)
अंबिकापुर। शहर के ट्रांसपोर्टनगर स्थित किराए के मकान में एक महिला की अद्र्धनग्न लाश (Suspected Death) मिली है। बताया जा रहा है कि महिला का पति सुबह उठते ही काम करने चला गया था, जबकि 2 बच्चे घर पर थे। पड़ोसियों ने महिला की लाश देख मणिपुर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। महिला के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिलने से यह आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक शराब सेवन से उसकी मौत हुई होगी। मौत के कारण का पता लगाने पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
सरगुजा जिले के सीतापुर इलाके की निवासी 32 वर्षीय सुखमनिया चिकवा (Suspected Death) अपने पति जमुना व 2 मासूम बच्चों के साथ अंबिकापुर के ट्रांसपोर्टनगर कदमपारा में सचिन मिंज के किराए के मकान में रहती थी। पति हमाली का काम करता था। रात में पति-पत्नी साथ सोए थे। सुबह पति उठकर काम करने बलरामपुर जिले के कुसमी चला गया।
इधर सुबह 9 बजे तक जब महिला घर से बाहर नहीं निकली तो मकान मालकिन समेत पड़ोस के लोग वहां पहुंचे। यहां कमरे में देखा तो महिला की औंधे मुंह अद्र्धनग्न लाश (Suspected Death) पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने तत्काल मामले की सूचना मणिपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सीपी तिवारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरु की।
महिला की मौत किन कारणों से हुई है, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है। पुलिस की जांच में प्रथमदृष्ट्या महिला के शरीर पर चोट या गला दबाने के निशान नहीं (Suspected Death) मिले हैं। शुरु में यह आशंका जताई जा रही थी कि पति ही उसकी हत्या कर फरार हो गया है। पुलिस ने महिला का शव पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। पीएम रिपोर्ट आने ेके बाद मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा।
फिलहाल यह आशंका जताई जा रही है कि रात में पति-पत्नी ने शराब पी होगी। अत्यधिक शराब सेवन से महिला की मौत हो गई होगी। वहीं अद्र्धनग्न लाश (Suspected Death) मिलने की पीछे यह कारण बताया जा रहा है कि गर्मी की वजह से उसने ऊपर के कपड़े खोल रखे थे। पुलिस ने महिला के बच्चों व मकान मालकिन का भी बयान दर्ज किया।
Updated on:
19 May 2026 05:36 pm
Published on:
19 May 2026 05:36 pm
