10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sitapur MLA: सीतापुर विधायक ने 12वीं टॉपर छात्रा को इनाम में दी स्कूटी और लैपटॉप, बोली- मुझे कलेक्टर बनना है

Sitapur MLA RamKumar Toppo: छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायक की अनोखी पहल, 12वीं बोर्ड में हर साल क्षेत्र से टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को किया जाएगा प्रोत्साहित
2 min read
Google source verification
Sitapur MLA

Sitapur MLA Ramkumar Toppo, छात्रा को स्कूटी प्रदान करते विधायक व अन्य (Photo- Video grab)

अंबिकापुर। सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो (Sitapur MLA gave scooty to girl student) द्वारा एमएलए एजुकेशन कोर की शुरुआत की गई है। इसमें विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। इसी क्रम में शुक्रवार को सीतापुर में अलंकरण समारोह एवं विधानसभा स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें विधायक ने 12वीं में टॉपर रही बतौली हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा रूपा यादव को स्कूटी और लैपटॉप देकर प्रोत्साहित किया गया। इधर छात्रा ने कहा कि वह कलेक्टर बनने की तैयारी करना चाहती है। उसने विधायक द्वारा क्षेत्र के टॉपर छात्रों के लिए की गई इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे छात्र और प्रोत्साहित होंगे।

सीतापुर विधायक द्वारा शुरु किए गए एमएलए एजुकेशन कोर एकेडमी (MLA Education core academy) द्वारा शुक्रवार को अलंकरण समारोह एवं विधानसभा स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें 12वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाली छात्रा को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने मंच पर अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया।

विधायक ने कहा कि एमएलए एजुकेशन कोर की स्थापना उनके विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए की गई है। इसमें टीचर, पीएससी समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षओं की तैयारी कराई जाती है। उन्होंने कहा कि आगे चलकर यूपीएससी की तैयारी भी कराई जाएगी।

उन्होंने (MLA Ramkumar Toppo) कहा कि कई छात्र ऐसे होते हैं, जिनमें प्रतिभा की कमी नहीं होती है, लेकिन नौकरी की तैयारी के लिए कोचिंग करने उनके सामने आर्थिक समस्या खड़ी हो जाती है। ऐसे में वे पढ़ाई छोडक़र अन्य कामों में लग जाते हैं। ऐसे छात्र-छात्राओं के लिए हमनें एमएलए एजुकेशन की शुरुआत की है।

MLA gave scooty: रूपा यादव को मिली स्कूटी, जताया आभार

सीतापुर विधानसभा क्षेत्र से 12वीं बोर्ड की परीक्षा में बतौली हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा रूपा यादव ने 93 प्रतिशत अंक लाकर टॉप (12th topper student) किया था। अलंकरण समारोह कार्यक्रम में विधायक रामकुमार टोप्पो समेत अन्य भाजपा नेताओं के हाथों उसे स्कूटी व लैपटॉप देकर पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर छात्रा ने विधायक का आभार जताया तथा कहा कि उनके द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए हर साल यह कार्यक्रम किया जाता है। उसने बताया कि विधायक ने उसे तथा अन्य छात्राओं को नान चाकू भी चलाना सिखाया था, ताकि वे अपनी सुरक्षा कर सकें। छात्रा का कहना था कि वह आगे चलकर कलेक्टर बनने की तैयारी करना चाहती है, ताकि वह समाज की सेवा कर सके।