9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bikers Gang in Mainpat: छत्तीसगढ़ के शिमला में बाइकर्स गैंग मचा रहे आतंक, सैलानी हो रहे परेशान- देखें Video

Bikers Gang in Mainpat video: बारिश के दिनों में मैनपाट का मौसम हो जाता है सुहावना, बाइक पर पहुंचे युवा सडक़ पर कहीं भी खड़े होकर तेज साइलेंसर और हॉर्न बजाकर लोगों को कर रहे परेशान
2 min read
Google source verification
Bikers gang in Mainpat

Bikers gang in Mainpat, मैनपाट की सडक़ों पर बाइकर्स गैंग (Photo- Video grab)

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के शिमला के नाम से विख्यात मैनपाट (Chhattisgarh's Shimla Mainpat) का मौसम बारिश के सीजन में काफी सुहावना हो गया है। बारिश के बीच ऐसा लगता है कि बादल जमीं पर उतर आए हों। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती देखने अंबिकापुर शहर के अलावा सरगुजा समेत छत्तीसगढ़ के अन्य जिले को लोग भी पहुंच रहे हैं। इस बीच पिछले कुछ दिनों से देखा जा रहा है कि मैनपाट में बाइकर्स गैंग (Bikers gang) तेज रफ्तार में बाइक चलाकर, साइलेंसर और हॉर्न बजाकर लोगों को परेशान कर रहे हैं। बाइक स्टार्ट कर उसकी धुन में ये डांस भी करते देखे जा रहे हैं। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक पर सवार होकर करीब 50 की संख्या में युवा मैनपाट की सडक़ों पर खड़े होकर मस्ती के नाम पर हुड़दंग कर रहे हैं। वे बाइक (Bikers gang panic) को तेज आवाज में स्टार्ट कर तथा साइलेंसर बजाकर सेल्फी ले रहे हैं। कुछ युवा डांस भी करते दिखाई दे रहे हैं।

कनफोड़ू आवाज वाले साइलेंसर, बाइक के शोर और हो-हल्ला के दौरान वहां से होकर गुजरने वाले सैलानियों को काफी परेशानी होती है। साइलेंसर बजाने व हो-हल्ला करने के दौरान वे मोबाइल पर वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि बाइकर्स गैंग के लोग रेसिंग बाइक (Bikers gang in Tourist place) को सडक़ों पर तेज रफ्तार में दौड़ाते हैं, ऐसे में किसी भी समय हादसे का डर बना रहता है। सोशल मीडिया पर ऐसे लोगों के खिलाफ प्रशासन व पुलिस से कार्रवाई की मांग भी उठ रही है।

Bikers gang video: पिछले साल भी वीडियो हुआ था वायरल

बता दें कि मैनपाट में बाइकर्स गैंग के युवाओं का आतंक कोई नया नहीं है। पिछले वर्ष भी ऐसे ही कुछ युवाओं को बाइक स्टार्ट कर हुड़दंग मचाते देखा गया था। उनका भी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

युवकों द्वारा मैनपाट में अपने परिवार के साथ घूमने आईं युवतियों व महिलाओं के गुजरने के दौरान बाइक पर स्टंट व तेज आवाज किया था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठी थी।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग