12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Surguja Crime: ससुरालियों को बताया- पत्नी ने फांसी लगा ली है, पहुंचे तो पति और ससुर उतार चुके थे लाश, मायके वाले बोले- हत्या की गई

Surguja Crime news: लखनपुर के कुन्नी चौकी अंतर्गत दिव्यांग महिला ने किया था प्रेम विवाह, आए दिन पति से होता था विवाद, संदिग्ध हालत में लाश मिलने की पुलिस कर रही है जांच
2 min read
Google source verification
Surguja crime

Crime in Surguja, पीएम कराने पहुंचे परिजन (Photo source- Patrika)

लखनपुर। सरगुजा जिले के कुन्नी चौकी अंतर्गत एक दिव्यांग महिला की शनिवार की दोपहर घर में संदिग्ध हालत में फांसी पर लटकती लाश (Women commits suicide) मिली। उसने प्रेम विवाह किया था। पति ने ससुराल में फोन कर बताया तो वे यहां पहुंच गए। देखा तो पति व ससुर उसका शव उतार चुके थे। सूचना पर रविवार की सुबह एसडीओपी समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मौका मुआयना के बाद पीएम के लिए लखनपुर अस्पताल भिजवाया। इधर मायके वालों ने बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सकरिया निवास पावरो पैंकरा 35 वर्ष पैर से दिव्यांग थी। उसने कुन्नी चौकी क्षेत्र के ग्राम कोटबर्रा निवासी अमरूद मझवार से प्रेम विवाह (Love marriage) किया था। दोनों के 3 बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि पति आए दिन शराब के नशे में पत्नी से विवाद करता था।

इसी बीच 11 जुलाई की दोपहर करीब 3:30 बजे अमरूद मझवार ने ससुराल में सूचना दी कि पावरो ने फांसी लगा ली है। जब मायके वाले यहां पहुंचे तो देखा कि मृतका के पति और ससुर ने उसे फंदे (Suicide to hang) से नीचे उतार लिया है। इस पर उन्होंने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस ने जांच की मांग की है।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी तुल सिंह पट्टावी कुन्नी चौकी पुलिस के साथ रविवार की सुबह मौके पर पहुंचे और जांच शुरु की। मृतका के मायके वालों ने हत्या (Allegation of murder) कर फांसी पर शव लटकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पति अक्सर उसके साथ लड़ाई-झगड़ा करता था। इधर पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम पश्चात परिजन को सौंप दिया है।

Surguja suicide case: पुलिस का है ये कहना

इस संबंध में कुन्नी चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक बलभद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मायके वालों के आरोप के आधार पर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।