28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर की सड़क पर गिरा मिला लावारिस बैग, खोलकर देखा तो थे साढ़े 7 लाख रुपए, फिर…

Honesty: शहर के एक व्यक्ति ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए लौटाया रुपयों से भरा बैग, एसपी ने पुलिस विभाग (Police Department) की ओर से ईमानदार कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र (Commendation letter) देकर किया सम्मानित, रुपयों से भरा बैग गिर जाने की थाने में एक व्यक्ति ने की थी शिकायत

2 min read
Google source verification
Honesty

An honest man honored by SP

अंबिकापुर. Honesty: दुनिया में ईमानदार लोगों की कमी नहीं है। वे खुद गरीब होते हुए भी कुछ ऐसा काम कर जाते हैं जो एक मिसाल बन जाता है। ऐसा ही कुछ शहर के एक व्यक्ति ने किया। उसे सड़क पर गिरा हुआ एक बैग मिला था। बैग को खोलकर उसने देखा तो उसके होश उड़ गए, बैग में साढ़े 7 लाख रुपए थे। उसने ईमानदारी दिखाते हुए उसमें से एक रुपए भी नहीं निकाले। उसने अपने मालिक को ये बात बताई और उन्हें ही ये रुपए सौंप दिया। बाद में जब यह पता चला कि किसी ने थाने में रुपयों से भरा बैग गिर जाने की शिकायत दर्ज कराई है तो वह मालिक के साथ एसपी कार्यालय पहुंचा और रुपयों से भरा बैग लौटा दिया। शहर वासी के इस ईमानदार कार्य को देखते हुए एसपी अमित तुकाराम कांबले (Surguja SP) ने उसे परिवार समेत प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति का साढ़े 7 लाख रुपए (7.5 lakh Rupees in bag) से भरा बैग कहीं गिर गया था। इसे लेकर वह काफी परेशान था और मामले की रिपोर्ट उसने कोतवाली में दर्ज कराई थी। उक्त रुपयों से भरा बैग शहर के महामाया गेट निवासी हरेंद्र गुप्ता पिता स्वर्गीय ठाकुर प्रसाद गुप्ता 53 वर्ष को शहर की सड़क पर पड़ा हुआ मिला था।

बैग खोला तो उसमें काफी रुपए थे। यह देखते ही उसके होश उड़ गए। उसने उस रुपए से भरे बैग को सकुशल अपने मालिक मुकेश अग्रवाल को सौंप दिया। फिर हरेंद्र गुप्ता को जब इसकी जानकारी लगी कि किसी व्यक्ति का बैग गिरा है और कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। फिर हरेंद्र ने अपने मालिक के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर उक्त बैग को सौंप कर ईमादारी (Honesty) की मिसाल पेश की।

Read More: ट्रेन से अंबिकापुर पहुंची युवती का गहनों से भरा पर्स ऑटोरिक्शा में छूटा, ड्राइवर ने दिखाई ईमानदारी


ईमानदारी के लिए एसपी ने किया सम्मानित
हरेंद्र गुप्ता की ईमानदारी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हरेंद्र गुप्ता को परिवार सहित बुलाकर पुलिस अधीक्षक अमित कांबले द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Read More: अपना आधार कार्ड कर लें लॉक ताकि कोई न कर सके इसका मिस यूज, ये है लॉक करने का प्रोसेस


ये पुलिस अधिकारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अखिलेश कौशिक एवं अन्य कार्यालय के स्टाफ उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग