28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रेन से अंबिकापुर पहुंची युवती का गहनों से भरा पर्स ऑटोरिक्शा में छूटा, ड्राइवर ने दिखाई ईमानदारी

Honesty: गहनों से भरा पर्स ऑटो ड्राइवर (Auto driver) ने थाने में पहुंचाया, पुलिस ने युवती को ढूंढकर सुपुर्द किया पर्स, ऑटो चालक को गुलदस्ता भेंट कर किया गया सम्मानित (Honored)

less than 1 minute read
Google source verification
ट्रेन से अंबिकापुर पहुंची युवती का गहनों से भरा पर्स ऑटोरिक्शा में छूटा, ड्राइवर ने दिखाई ईमानदारी

Auto driver honered by Kotwali police

अंबिकापुर. शहडोल से जबलपुर-अंबिकापुर टे्रन से रेलवे स्टेशन (Railway station) पहुंची एक युवती ऑटो में बैठकर दीदी-जीजा के घर जा रही थी। इसी बीच उसका पर्स में भरा करीब 1 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने व मोबाइल ऑटो में ही छूट गया।

इधर ऑटो चालक ने ईमानदारी (Honesty) का परिचय देते हुए गहनों से भरा पर्स सुरक्षित थाने में पहुंचा दिया। पुलिस ने महिला यात्री को ये सामान पुलिस ने सुपुर्द किया, साथ ही ऑटो चालक को सम्मानित भी किया।


शहडोल निवासी 21 वर्षीय वंदना भारती पति शिवा भारती 27 जनवरी को अंबिकापुर के जिला अस्पताल के पास रहने वाले दीदी-जीजा के घर आने जबलपुर-अंबिकापुर ट्रेन से रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां से वह ऑटो क्रमांक सीजी 15 सीवाई 5647 में अपने जीजा-दीदी के घर पहुंच गई।

लेकिन भूलवश उसने कीमती सामान सोने की एक चेन, एक मंगल सूत्र, एक अंगूठी, चांदी का चाबी छल्ला, सैमसंग का मोबाइल ऑटो में ही पर्स में छोड़ दिया।

28 जनवरी की सुबह ऑटो चालक ब्रम्ह रोड निवासी लक्की नवरंग की नजर जब उक्त सामान पर पड़ी तो उसने कोतवाली पहुंचकर कीमती सामान को पुलिस को सुपुर्द कर दिया। फिर पुलिस ने पतासाजी कर लगभग 1 लाख रुपए कीमत के गहने वंदना भारती के सुपुर्द कर दिया।


गुलदस्ता भेंट कर किया सम्मानित
ऑटो चालक लक्की नवरंग की ईमानदारी (Honesty) देखते हुए कोतवाली थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह, एसआई रामनरेश गुप्ता, एएसआई प्रमोद पांडेय, डाकेश्वर सिंह व स्टाफ ने उसे गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग