
ED raid, दुकान में फोर्स की मौजूदगी में जारी है कार्रवाई (Photo- Patrika)
अंबिकापुर। सरगुजा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता के अंबिकापुर स्थित मॉनसून एग्रो एजेंसी पर ईडी (ED raid in Ambikapur) की टीम छापा मारा है। बताया जा रहा है कि टीम सुबह ही उनके प्रतिष्ठान में पहुंची है। मामला डीएमएफ से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। ईडी की टीम यहां दस्तावेज खंगाल रही है। ईडी की इस कार्रवाई से पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत उनके समर्थकों में हडक़ंप मचा हुआ है।
बता दें कि कांग्रेस शासनकाल में डीएमएफ में घोटाले (DMF Scam) का मामला सामने आया था। मामले की जांच ईडी की टीम द्वारा की जा रही है। इस संबंध में प्रदेश भर में कांग्रेसी नेताओं व कारोबारियों के खिलाफ ईडी की टीमें लगातार छापामार कार्रवाई कर रही हैं।
इसी कड़ी में ईडी की टीम ने मंगलवार की सुबह सरगुजा जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राकेश गुप्ता (Congress former Surguja president) के शहर के विजय मार्ग के पास स्थित मानसून एग्रो एजेंसी में छापा मारा। गड़बड़ी की आशंका पर टीम द्वारा यहां दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।
अब तक यह पता नहीं चल सका है कि कौन-कौन से दस्तावेज जब्त किए गए हैं। मानसून एग्रो एजेंसी से कृषि उपकरण समेत खेती किसानी से संबंधित अन्य सामानों की बिक्री की जाती है।
छापामार कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की अनहोनी की आशंका को देखते हुए सीआरपीएफ जवानों को तैनात किया गया है।
बता दें कि इससे पूर्व भी अंबिकापुर में कांग्रेस नेताओं (Ambikapur Congress leaders) तथा बड़े कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर ईडी और आईटी की टीमें छापामार कार्रवाई कर चुकी हैं। फिलहाल राकेश गुप्ता के प्रतिष्ठान में कार्रवाई चल रही है। वहीं बताया जा रहा है कि ईडी की टीम राकेश गुप्ता व उनके परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है।
आगे खबर का अपडेट हम देते रहेंगे….
Updated on:
16 Jun 2026 09:00 pm
Published on:
16 Jun 2026 03:27 pm
