अंबिकापुर. ED raid: ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम ने शुक्रवार की सुबह एक साथ छत्तीसगढ़ में 12 जगहों पर छापा मारा। इनमें आईएएस, एसडीएम व सप्लायर से लेकर बड़े नाम शामिल है। ईडी की टीम अंबिकापुर निवासी व्यवसायी व सरकारी सामानों के सप्लायर अशोक अग्रवाल के कृष्णानगर कॉलोनी स्थित आवास पर भी छापा मारा। ईडी की इस कार्रवाई से व्यवसायी व उसके परिवार में हडक़ंप मचा है।