12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Congressmen protest on opium: अफीम की खेती पर कांग्रेसियों ने घेरा भाजपा कार्यालय, कहा- प्रदेश में तेजी से फैल रहा सूखे नशे का अवैध कारोबार

Congressmen protest on opium: सरगुजा जिला प्रभारी पूर्व कैबिनेट मंत्री के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा कार्यालय का किया सांकेतिक घेराव

2 min read
Google source verification
Congressmen protest on opium

Congressmen reached near BJP office (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के संरक्षण में अफीम की खेती (Congressmen protest on opium) और फलते-फूलते सूखे नशे के कारोबार का आरोप लगाकर गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा कार्यालय का सांकेतिक घेराव किया गया। जिला प्रभारी पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह के नेतृत्व में किए गए घेराव में उन्होंने कहा कि दुर्ग जिले के समोदा में भाजपा नेता द्वारा अफीम की खेती करने का मामला सामने आने के बाद अब बलरामपुर जिले में भी 2 स्थानों पर अफीम की खेती पकड़ी गई है।

उन्होंने कहा कि यह भी स्पष्ट हुआ है कि बलरामपुर जिले में अफीम की खेती की बात जनवरी से पुलिस की संज्ञान में थी। इसके बावजूद पुलिस इस अवैध खेती से आंख मूंदे रही। न केवल अफीम की खेती (Congressmen protest on opium) बल्कि सूखे नशे का कारोबार भी पूरे प्रदेश में बड़ी तेजी से फैल रहा है।

घेराव के दौरान पूर्व केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि सरकार जानबूझकर नशे के कारोबार को बढ़ावा दे रही है। वास्तव में सरकार पूर्णत: असफल साबित हुई है। इससे पैदा हो रहे असंतोष को दबाने के लिये जानबूझकर प्रदेश के नागरिकों को शराब और सूखे नशे (Congressmen protest on opium) के गर्त में धकेल रही है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि प्रदेश में हाल ही में पकड़े गए नशे के माफियाओं पर चर्चा के दौरान सरकार ने विधानसभा में अपने जवाब के दौरान इस गिरोह के सदस्यों का नाम छिपाया।

की सीएम के इस्तीफे की मांग

रैली ने अफीम की खेती (Congressmen protest on opium) बंद करो नारे के साथ सीएम के इस्तीफे की मांग भी की। घेराव के बाद कांग्रेसियों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा।

इस दौरान अजय अग्रवाल, राकेश गुप्ता, हेमंत सिन्हा, विनय शर्मा, इंद्रजीत सिंह धंजल, अरविंद सिंह, मो इस्लाम, इरफान सिद्दीकी, कृपाशंकर गुप्ता, संजय विश्वकर्मा, हेमंत तिवारी, बलराम यादव, अटल यादव, तिलक बेहरा, अमित सिंहदेव, प्रदीप गुप्ता पालू, प्रदीप गुप्ता, सुधांशु गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, सीमा सोनी सहित अन्य मौजूद थे।