
Auto driver tied and beaten (Photo- Video grab)
अंबिकापुर/सूरजपुर। इन दिनों सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी करने वाले गैंग को लेकर अफवाह तेजी से फैल रहा है। इस वजह से कोई भी अनजान व्यक्ति यदि गांव में दिख रहा है तो लोग उसे बच्चा चोर समझकर (Rumor of child thief) उसकी पिटाई कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सूरजपुर से सामने आया है। यहां बच्चा चोर समझकर एक ऑटो चालक की पेड़ से बांधकर पिटाई की गई। पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। मामला पुलिस तक पहुंचा, तब ऑटो चालक को पूछताछ के बाद छोड़ा गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अधेड़ व्यक्ति के हाथ को गमछे से कुछ लोगों ने पेड़ से बांध रखा है और उसे बच्चा चोर (Rumor of child thief) कहा जा रहा है। साथ ही कुछ महिला-पुरुषों ने उसे घेर रखा है।
एक बुजुर्ग उसे डंडे से पीटता दिख रहा है तो महिला चप्पल बरसा रही है। इस दौरान पीडि़त व्यक्ति उनसे छोड़ देने की मिन्नते कर रहा है। वह कह रहा है कि वह बच्चा चोर नहीं है।
इसके बाद भी लोग उसकी बात मानने को तैयार नहीं हैं। बाद में इसकी सूचना कोतवाली पुलिस (Rumor of child thief) तक पहुंची तो उसने पिटाई खाने वाले व्यक्ति को पकड़ा और थाने ले गई। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया।
मामला मंगलवार की शाम सूरजपुर के रिंग रोड स्थित परशुराम मंदिर के आस-पास की बताई जा रही है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि पीडि़त व्यक्ति ऑटो रिक्शा चलाता है। उसने शराब पी रखी थी। 12-13 साल की एक छात्रा भी थाने पहुंची थी, उससे भी महिला पुलिस ने पूछताछ की। फिलहाल उक्त मामले (Rumor of child thief) के संबंध में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।
Updated on:
11 Mar 2026 04:33 pm
Published on:
11 Mar 2026 04:33 pm
