अंबिकापुर। सरगुजा संभाग में आए दिन कुत्ते द्वारा लोगों पर हमला (Dog Attack) करने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। कई बार समय पर रेबीज का इंजेक्शन नहीं लगवाने व झाडफ़ूंक का सहारा लेने की वजह से लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन एक ऐसा भी मामला सामने आया, जिसमें एंटी रेबीज के 3 इंजेक्शन लगने के बाद भी डेढ़ साल की मासूम बेटी की जान नहीं बच पाई। दरअसल बलरामपुर जिले के बरियों स्थित ढाबे में खेल रही बच्ची को 10 दिन पूर्व एक आवारा कुत्ते ने गले और होठ में काट लिया था। मां द्वारा तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां एंटी रेबीज के ३ डोज लगाए गए। लेकिन 2 दिन पहले ही उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना में एक मां की गोद सूनी हो गई। महिला अपने पति से अलग रहती थी।