
Fire in house (Photo- Patrika)
सूरजपुर. सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत उमझर के स्कूल पारा में एक घर में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरे घर को चपेट में ले लिया। इस दौरान पूर्व पंचायत सचिव (Burnt alive) अपने घर में ही मौजूद थे। आग लगने के बाद वे लपटों के बीच घिर गए और उन्हें निकलने का मौका ही नहीं मिला। इसी बीच आग से जिंदा जलकर उनकी मौत हो गई। गांव वालों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन पूर्व सचिव की मौत हो चुकी थी।
चांदनी बिहारपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत उमझर के स्कूलपारा निवासी ईश्वर सिंह आयाम ग्राम पंचायत के पूर्व सचिव रह चुके थे। बुधवार को उनके घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग (Burnt alive) इतनी भयावह थी कि कुछ ही पलों में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और इस हादसे में ईश्वर सिंह आयाम की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया आग अचानक भडक़ी और तेजी से फैलती चली गई। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते और मदद के लिए पहुंचते, तब तक स्थिति बेकाबू हो चुकी थी। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि घर के अंदर फंसे ईश्वर सिंह (Burnt alive) को बाहर नहीं निकाला जा सका।
घटना की सूचना मिलते ही मोहरसोप पुलिस चौकी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका (Burnt alive) जताई जा रही है।
इस घटना के बाद पूरे उमझर गांव में मातम पसरा हुआ है। ईश्वर सिंह आयाम गांव में एक जिम्मेदार और सम्मानित व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। उनकी अचानक और दर्दनाक मौत से ग्रामीण स्तब्ध हैं।
Published on:
29 Apr 2026 01:47 pm
बड़ी खबरें
View Allसुरजपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
