26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Thieves gang arrested: हथियारों के साथ कोयला खदान में घुसे चोर, ले उड़े थे 2.50 लाख के कॉपर केबल, ठेकेदार समेत 7 गिरफ्तार

Thieves gang arrested: एसईसीएल की शिवानी भूमिगत खदान में वारदात को दिया था अंजाम, प्रकरण में फरार एक अन्य आरोपी की तलाश जारी, चोरी का केबल व हथियार बरामद

2 min read
Google source verification
Thieves gang arrested

Thieves gang arrested by police (Photo- Patrika)

भटगांव. सूरजपुर जिले के भटगांव क्षेत्र अंतर्गत स्थित शिवानी भूमिगत खदान (Coal mines) में 20 अप्रैल को हथियार लेकर घुसे चोरों ने 70 मीटर कॉपर केबल पार कर दिया था। केबल की कीमत करीब 2.50 लाख रुपए है। कोल प्रबंधन की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच करते हुए 7 आरोपी (Thieves gang arrested) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त तलवार, टांगी सहित चोरी का कॉपर केबल बरामद किया गया है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

24 अप्रैल को शिवानी भूमिगत खान प्रबंधक चन्द्रकांत सोनवानी ने थाना भटगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई २० अप्रैल की सुबह प्रतिबंधित क्षेत्र खदान के अंदर हथियारों के साथ घुसे अज्ञात चोरों (Thieves gang arrested) आईडीएलई स्पेयर में रखा तांबे का 70 मीटर कॉपर केबल चोरी कर कर ले गए हैं। वे केबल चोरी कर ले जाते खदान के सीसीटीवी कैमरे में दिखे हैं।

आरोपियों के पास हथियार होने के कारण ड्यूटी में तैनात सुरक्षा गार्ड डर से उन्हें नहीं रोक पाए। इस मामले में पुलिस ने धारा 307, 3(5) बीएनएस व 25-27 आम्र्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज (Thieves gang arrested) कर जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने नरेन्द्र सिंह उर्फ पण्डा पिता बोधन 25 वर्ष निवासी कुम्दा बस्ती थाना विश्रामपुर को दबिश देकर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने 6 साथियों (Thieves gang arrested) के साथ मिलकर खदान में केबल चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने वारदात में शामिल 6 और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

प्राइवेट ठेकेदार भी था शामिल

आरोपियों को खदान में कॉपर केबल होने की जानकारी देकर वारदात में सहयोग करने वाले प्राइवेट ठेकेदार के कर्मचारी धनु सिंह को भी गिरफ्तार (Thieves gang arrested) किया गया। आरोपियों के पास से जंगल किनारे छिपाकर रखा गया चोरी का 70 मीटर कॉपर केबल, घटना में प्रयुक्त तलवार व तब्बल जब्त किया गया है।

एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी भटगांव मनोज सिंह, एएसआई राजकिशोर खलखो, सिक्योरिटी ऑफिसर भटगांव नागेंद्र सिंह व थाना स्टाफ सक्रिय रहे।

Thieves gang arrested: ये हैं पकड़े गए आरोपी

भटगांव पुलिस ने चोरी के प्रकरण (Thieves gang arrested) में कुल 7 आरोपी को गिरफ्तार किया है। इनमें नरेन्द्र सिंह उर्फ पण्डा पिता बोधन उम्र 25 वर्ष निवासी कुम्दा बस्ती, रवि उर्फ चरण अगरिया पिता महेश्वर उर्फ महेन्द्र अगरिया उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम कसकेला, कमलेश सिंह पिता सुखलाल सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम कुम्दा बस्ती,

घुरलू उर्फ घुल्डू पैंकरा पिता रामस्वरूप उम्र 25 वर्ष ग्राम माझापारा कसकेला, बल्लू सिंह पिता सहदेव सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी कुम्दा बस्ती, दिनेश सिंह पिता स्व. हीरालाल उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम कुम्दा बस्ती व धनु पिता बीरबल उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बंशीपुर शामिल हैं।

बड़ी खबरें

View All

सुरजपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग